• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Haiwaan Hanuman Ansh Mirzapur: बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की फुस्स ओपनिंग, ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन काटा बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा की कमाई

Admin by Admin
September 12, 2026
in मनोरंजन
0
Haiwaan Hanuman Ansh Mirzapur: बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की फुस्स ओपनिंग, ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन काटा बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा की कमाई

[ad_1]

Last Updated:September 12, 2026, 07:42 IST

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन पस्त हो गई है. 100 करोड़ से ज्यादा बजट में बनी यह फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के तूफान के आगे पानी भरती नजर आई. हैरान करने वाली बात यह है कि 36वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पीछे छोड़ते हुए ज्यादा कमाई की है. इन दोनों फिल्मों के तूफान के बीच हैवान का जादू नहीं चल पाया.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस मूवी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. हालांकि, यह सस्पेंस थ्रिलर मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल दिखा पाने में फेल साबित हुई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. दूसरी तरफ, कमाई के मामले में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा बरकरार है. वहीं, ‘हनुमान अंश’ 36 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है.

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘हैवान’ ने बहुत कम के साथ शुरुआत की है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हैवान’ ने पहले दिन भारत में सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. देशभर के 7,224 शो में फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी महज 11 फीसदी दर्ज की गई, जबकि दोपहर और शाम के शोज में यह आंकड़ा थोड़ा सुधरकर 12 फीसदी के आसपास पहुंचा.

‘हैवान’ अक्षय कुमार और सैफ अली खान के करियर की सबसे कमजोर शुरुआत करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, अक्षय की 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ की पहले दिन की कमाई 3.88 करोड़ रुपये रही. वहीं, सैफ अली खान की मूवी ता रा रम पम ने पहले दिन 3.66 करोड़ की कमाई की थी. अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर माउथ पब्लिसिटी के दम पर यह क्या कमाल दिखा पाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हैवान’ को लगभग 130 करोड़ के कुल बजट में तैयार किया गया है. इसमें से करीब 115 करोड़ फिल्म के प्रोडक्शन (निर्माण) पर खर्च हुए हैं, जबकि 15 करोड़ प्रिंट्स और पब्लिसिटी के नाम रहे. बताया जा रहा है कि फिल्म के भारी-भरकम प्रोडक्शन बजट का एक बड़ा हिस्सा लीड स्टारकास्ट और क्रू की मोटी फीस चुकाने में ही चला गया.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. तगड़े रिव्यूज के दम पर फिल्म सिनेमाघरों में लगातार बंपर कमाई कर रही है. सैकनिल्क’ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन को फिल्म ने भारत में करीब 9 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 157.45 करोड़ तक पहुंच गया है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को तेलुगु में भी रिलीज किया गया है, लेकिन हिंदी बेल्ट में इसका जलवा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही यह फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसने ‘आवारापन 2’ (150.43 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ 36 दिन बीत जाने के बाद भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने छठे शुक्रवार को करीब 10.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके चौंका दिया, जिसके साथ ही इसका कुल घरेलू कलेक्शन अब 173.63 करोड़ रुपये हो गया है.

फैंस के लिए गुड न्यूज है कि अभी ‘हनुमान अंश’ की कहानी खत्म नहीं हुई है. प्रोड्यूसर नम्रता सिंह के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ तीन भागों में बनने वाली कहानी है और ये पहले से ही तय था. इस मूवी का डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने खुलासा किया था कि ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड रुपये की लागत में बनी है. इस तरह यह साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली मूवी बन चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 12, 2026, 07:42 IST

[ad_2]

Source link

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

यूपी के हर जिले में बनेगा ECCE कोर ग्रुप, प्री-प्राइमरी स्कूलों को चमकाने का चलेगा अभियान, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

बॉक्सर अंकुश पंघाल का ‘गोल्डन’ कमबैक, 0-5 से पिछड़ने के बाद बने कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन

Next Post
बॉक्सर अंकुश पंघाल का ‘गोल्डन’ कमबैक, 0-5 से पिछड़ने के बाद बने कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन

बॉक्सर अंकुश पंघाल का 'गोल्डन' कमबैक, 0-5 से पिछड़ने के बाद बने कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement