Last Updated:
एक्ट्रेस प्राची देसाई की एक्टिंग में गहरी रुचि थी. वे अपने पहले ही शो ‘कसम से’ घर-घर लोकप्रिय हो गई थीं. उनका बॉलीवुड डेब्यू भी शानदार रहा. फिल्म ‘रॉक ऑन’ में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर का नॉमिनेशन मिला था. आइए, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी को थोड़ा और करीब से जानें.
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर हीरोइनों में से एक प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में हुआ था. उनके पिता का नाम निरंजन देसाई है, जो कि पेशे से कॉलेज प्रोफेसर हैं और मां का नाम अमिता देसाई है. वहीं, उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम ईशा देसाई है. (फोटो साभार: Instagram@prachidesai)
प्राची ने अपनी स्कूलिंग महाराष्ट्र के पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट से पूरी की. इसके बाद, उन्होंने पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली. प्राची को शुरू से ही एक्टिंग में रुचि थी. इसलिए, उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की ओर रुख किया. (फोटो साभार: Instagram@prachidesai)
साल 2006 में प्राची देसाई ने एकता कपूर के लोकप्रिय टीवी शो ‘कसम से’ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके अपोजिट राम कपूर थे. इस सीरियल में उन्होंने बानी दीक्षित वालिया का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें घर-घर में जबरदस्त पहचान मिली. (फोटो साभार: Instagram@prachidesai)
Add News18 as
Preferred Source on Google
टेलीविजन इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म ‘रॉक ऑन’ है. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और शहाना गोस्वामी भी अहम किरदार में थे. पहली फिल्म में ही उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री से बॉलीवुड में सफल पहचान बनाई.
(फोटो साभार: Instagram@prachidesai)
डेब्यू फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया. इसके बाद, प्राची ने अन्य कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘लाइफ पार्टनर’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘बोल बच्चन’, ‘आई, मी और हम’, ‘अजहर’, ‘फॉरेंसिक’ आदि शामिल हैं.
(फोटो साभार: Instagram@prachidesai)
एक्ट्रेस ने साल 2010 में आई फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में अजय देवगन, इमरान हाशमी और कंगना रनौत जैसे सितारों के साथ काम किया. इस क्राइम ड्रामा फिल्म में मुमताज का किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का आईआईएफए पुरस्कार मिला. (फोटो साभार: Instagram@prachidesai)
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘बोल बच्चन’ प्राची के करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक रही है. (फोटो साभार: Instagram@prachidesai)
प्राची ने साल 2007 में सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया और विजेता बनीं. एक्ट्रेस की निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है और इस साल वे अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@prachidesai)

