• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए गुलवीर सिंह, एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय

Admin by Admin
September 12, 2026
in खेल
0
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए गुलवीर सिंह, एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय


Last Updated:August 02, 2026, 06:01 IST

भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक नया इतिहास लिख दिया. गुलवीर ने शनिवार को 5000 मीटर की रेस में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. इससे पहले उन्होंने रिकॉर्ड समय निकालते हुए 1000 मीटर की स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था. इस तरह गुलवीर एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं.

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, एक ही CWG में 2 मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीयZoom

गुलवीर ने 5000 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां भारत के लिए यादगार रहा. भारतीय बॉक्सरों ने अपने दमदार खेल से मेडल्स की बरसात कर दी. ऐसे में एथलीट कैसे पीछे रहते. गेम्स के 10वें दिन भारतीय रनर गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर की प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल इतिहास रच दिया. गुलवीर और एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में दो मेडल जीतने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए है. मौजूदा एशियाई चैम्पियन गुलवीर ने 28 जुलाई को 10000 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था. वह 13 मिनट 24. 95 सेकंड का समय निकालकर 5000 मीटर में तीसरे स्थान पर रहे.

कीनिया के मैथ्यू किपचुंबा किपसांग ने 13 मिनट 23. 61 सेकंड के साथ स्वर्ण मेडल जीता. ऑस्ट्रेलिया के की रॉबिनसन ने सिल्वर मेडल हासिल किया. भारत के 28 साल के गुलवीर के नाम 5000 और 10000 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड भी है. गुलवीर ने 10000 मीटर में हांगझोउ एशियाई खेल 2023 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

एशियन गेम्स के बाद गुलवीर के लिए है ये बड़ी उपलब्धि

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2022 में भी कमाल किया था. उन्होंने एशियन गेम्स में 10000 मीटर के इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसी 10000 मीटर के इवेंट में उन्होंने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद फिर 5000 मीटर की रेस में भी उनका मेडल जीतना गुलवीर के करियर में एक स्वर्णिम अध्याय से नहीं है.

सिर्फ इतना ही नहीं, साल 1986 के बाद पहली बार पुरुषों की 10000 मीटर रेस के पोडियम युंगांडा और केन्या जैसे देश के एथलीट नदारद थे. बता दें कि लंबी दूरी की दौड़ में इन अफ्रीकी देशों का हमेशा दबदबा रहा है, लेकिन इस बार गुलवीर ने भारत को पोडियम तक पहुंचाकर नया इतिहास बना दिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 02, 2026, 06:01 IST



Source link

Previous Post

बचपन का यार या चाहिए अमीर पॉपुलर मुंडा? लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, फिल्म ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज

Next Post

कटिया लगाकर चला रहे थे एसी-कूलर, बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, डेढ़ दर्जन लोगों पर FIR, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
कटिया लगाकर चला रहे थे एसी-कूलर, बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, डेढ़ दर्जन लोगों पर FIR, Uttar-pradesh Hindi News

कटिया लगाकर चला रहे थे एसी-कूलर, बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, डेढ़ दर्जन लोगों पर FIR, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.