• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बचपन का यार या चाहिए अमीर पॉपुलर मुंडा? लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, फिल्म ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज

Admin by Admin
September 12, 2026
in मनोरंजन
0
बचपन का यार या चाहिए अमीर पॉपुलर मुंडा? लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, फिल्म ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज


Last Updated:September 12, 2026, 00:02 IST

Film Don’t Be Shy Trailer: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल जैसे नए चेहरे हैं. इसे आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट के बैनर ‘इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस’ ने बनाया है. फिल्म की कहानी श्यामली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है, जब वो दो लड़कों के बीच खुद को फंसा महसूस करती है.

ख़बरें फटाफट

लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, युवाओं को भाया 'डॉन्ट बी शाई' का ट्रेलरZoom

श्रीति मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म. (फोटो साभार: YouTube?Videograb)

नई दिल्ली: प्राइम वीडियो ने अपनी रोमांटिक कॉमेडी ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज किया है. इसे आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने बैनर ‘इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के तहत प्रोड्यूस किया है. श्रीति मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में चार नए चेहरे हैं. आप इसमें आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल को देखेंगे. फिल्म की कहानी दोस्ती, रोमांस और मुश्किल फैसलों के बारे में है.

2 मिनट 32 सेकंड के ट्रेलर में कहानी आरुषि के किरदार श्यामली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है. ‘शाय’ को लगता है कि उसे पता है कि उसकी जिंदगी किस दिशा में जा रही है, लेकिन रिश्ते और पुरानी दोस्ती के बीच में आने से उसके प्लान बिगड़ने लगते हैं. आरुषि बजाज ने श्यामली का किरदार निभाया है, जिसकी सोच-समझकर बनाई गई जिंदगी उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती है.

दो लोगों के बीच फंस जाती है श्यामली
श्यामली की रोमांटिक जिंदगी उसे दो लोगों के बीच फंसा देती है. एक तरफ मयंक है (पीयूष खाती का किरदार), जो अमीर और पॉपुलर है. दूसरी तरफ ध्रुव है, जिसे अंश दुग्गल ने निभाया है. वह ‘शाय’ का बचपन का दोस्त है, जिससे अब उसकी बातचीत नहीं होती. कॉलेज में बियांका अरोड़ा के किरदार ‘तारा’ के आने से मामला और उलझ जाता है. समीकरण जब बदलते हैं, तो ‘शाय’ अपनी जिंदगी को उसी रास्ते पर लाने की कोशिश करती है जैसा उसने सोचा था. हालांकि, ट्रेलर से पता चलता है कि उसका प्लान शायद उम्मीद के मुताबिक काम न करे.

‘डॉन्ट बी शाई’ से श्रीति मुखर्जी का लगाव
आलिया भट्ट ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. डायरेक्टर श्रीति मुखर्जी के लिए फिल्म उन फिल्मों के प्रति उनके लगाव से आई है जो उन्होंने बड़े होते हुए देखी थीं. उन्होंने कहा कि ‘डॉन्ट बी शाई’ उस दौर को फिर से जीने की उनकी कोशिश है जब लोग जवानी की दहलीज पर होते हैं, लेकिन साथ ही अपने बचपन के कुछ हिस्सों को भी संजोए रखते हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 00:02 IST





Source link

Previous Post

प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती; ड्रोन से पहचान कराई, 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए गुलवीर सिंह, एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय

Next Post
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए गुलवीर सिंह, एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए गुलवीर सिंह, एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.