• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती; ड्रोन से पहचान कराई, 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती; ड्रोन से पहचान कराई, 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News


Sep 11, 2026 11:16 pm ISTहिन्दुस्तान टीम, मेहरौनाघाट (देवरिया)
Follow us on Google News
share

देवरिया के लार क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोरी प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। किशोरी ने चेहरा ढक रखा था। पुलिस ने समझाकर उसे नीचे उतारा और आरोपी युवक की तलाश शुरू की।

 Young woman climbs mobile tower in Deoria

देवरिया में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पटनेजी स्थित एक मोबाइल टावर पर शुक्रवार की दोपहर एक किशोरी चढ़ गई और एक युवक के साथ शादी कराने की जिद करने लगी। किशोरी के मोबाइल पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद पुलिस उसे मोबाइल टावर से नीचे उतारने में सफल हो सकी। उधर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। सड़क के किनारे ही मोबाइल टावर है। उस मोबाइल टावर पर एक किशोरी को लोगों ने चढ़ा देखा तो यह बात जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। चंद मिनट में सैकड़ों लोग पहुंच गए और उसे उतरने की बात कहने लगे। लेकिन वह बोल नहीं रही थी।

प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती

जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और लड़की से बात करने का प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। लड़की की पहचान के लिए ड्रोन कैमरा मंगाया गया और उसके पास तक ड्रोन कैमरा भेजा गया, लेकिन उसने अपना मुंह ढक लिया। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस उसकी पहचान कर पाई और फिर लाउडस्पीकर लगाकर उस तक पुलिस ने आवाज पहुंचाई। काफी समझाया और उसकी हर मांग मानने की बात कही गई। इसके बाद किशोरी किसी तरह मोबाइल टावर से नीचे उतरी।

2 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरी

इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वह मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम करती है। परिजन उसके विरुद्ध 30 अगस्त को केस दर्ज कराएं है। इस मामले में बयान भी दर्ज हो चुका है। अब किशोरी उसी से शादी करना चाहती है और उसके साथ ही रहना चाहती है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि किशोरी को उतार लिया गया है। किशोरी युवक के साथ जाना चाहती है। पहले से इस मामले में केस भी दर्ज है।



Source link

Previous Post

एथलेटिक्स में भारत का गोल्डन अंत, सोमन राणा को स्वर्ण, गुलवीर को ब्रॉन्ज, CWG 2026 में मची धूम

Next Post

बचपन का यार या चाहिए अमीर पॉपुलर मुंडा? लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, फिल्म ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज

Next Post
बचपन का यार या चाहिए अमीर पॉपुलर मुंडा? लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, फिल्म ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज

बचपन का यार या चाहिए अमीर पॉपुलर मुंडा? लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, फिल्म 'डॉन्ट बी शाई' का ट्रेलर रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.