• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Success Story: खेल ने बदल दी जिंदगी, उदयपुर के 3 मुक्केबाजों को मिली सरकारी नौकरी, मेहनत लाई रंग

Admin by Admin
September 11, 2026
in खेल
0
Success Story: खेल ने बदल दी जिंदगी, उदयपुर के 3 मुक्केबाजों को मिली सरकारी नौकरी, मेहनत लाई रंग


उदयपुर. कहते हैं कि अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता एक दिन जरूर कदम चूमती है. उदयपुर की श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के तीन युवा मुक्केबाजों नमन शर्मा, प्रियदर्शी सिंह और ताष्री मेनारिया ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है. वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर इन तीनों खिलाड़ियों को राज्य सरकार की आउट ऑफ टर्न स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी मिली है. यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उदयपुर और राजस्थान के लिए गर्व की बात है. इन तीनों खिलाड़ियों ने बचपन से ही मुक्केबाजी को अपना सपना बनाया. नियमित अभ्यास, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार भागीदारी और हर मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां खेल ही उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बन गया.

आज उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो खेलों में अपना करियर बनाना चाहते हैं. प्रियदर्शी सिंह ने राष्ट्रीय खेलों सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन बार पदक जीते. वे चार बार राजस्थान के चैंपियन भी रह चुके हैं. उनकी इन उपलब्धियों को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में नियुक्ति दी है. प्रियदर्शी का मानना है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा जाए तो सफलता जरूर मिलती है.

ताष्री मेनारिया को कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्ति मिली

ताष्री मेनारिया ने महिला मुक्केबाजी में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने राष्ट्रीय सीनियर और जूनियर प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया. सात बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली ताष्री को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर राजस्थान पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्ति मिली है. उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है.

Advertisement
Advertisement

नमन शर्मा को राजस्थान पुलिस में मिली नियुक्ति

नमन शर्मा ने भी लगातार राष्ट्रीय युवा प्रतियोगिताओं में पदक जीतते रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया और फ्रांस में आयोजित वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए भी चयनित हुए. छह बार राजस्थान चैंपियन रहे नमन को उनकी उपलब्धियों के आधार पर राजस्थान पुलिस में उदयपुर में नियुक्ति मिली है. उनका कहना है कि खेल ने उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने का हौसला दिया.

श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला और उनके प्रशिक्षकों का रहा अहम रोल

इन तीनों खिलाड़ियों की सफलता के पीछे श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला और उनके प्रशिक्षकों का भी बड़ा योगदान रहा. वर्षों तक मिले मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया. जिला मुक्केबाजी संघ और खेल अधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी. आज नमन, प्रियदर्शी और ताष्री की कहानी इस बात का संदेश देती है कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि सम्मानजनक करियर और बेहतर भविष्य का रास्ता भी बन सकता है. उनकी यह सफलता उन हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ हर सपना साकार किया जा सकता है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Tula Pahta Movie Review: इमोशन से भरपूर है 3 पीढ़ियों की प्रेम कहानी

Next Post

डाला. पोखरे में डूबने से युवक की मौत, बचाने गया दूसरा युवक भी डूबा

Next Post

डाला. पोखरे में डूबने से युवक की मौत, बचाने गया दूसरा युवक भी डूबा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.