• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में बवाल

Admin by Admin
September 11, 2026
in खेल
0
भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में बवाल


Last Updated:August 02, 2026, 16:49 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय बॉक्सिंग टीम ग्लासगो के एक भारतीय रेस्टोरेंट में जश्न मनाने पहुंची थी. रेस्टोरेंट में दिए गए नैपकिन पर भारत का अधूरा और गलत नक्शा छपा था, जिसे देखकर ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भड़क उठीं.

भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, रेस्टोरेंट में बवालZoom

भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना.

नई दिल्ली. ग्लासगो के एक भारतीय रेस्टोरेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को डिनर के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद यह रेस्टोरेंट विवादों में घिर गया. ‘मिस्टर सिंह इंडिया–द होम ऑफ करी’ नाम के रेस्टोरेंट ने वहां आए एथलीट्स को ऐसे नैपकिन दिए, जिन पर भारत का आउटलाइन मैप बना था. जैसे ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने देखा कि मैप में देश के नॉर्थ-ईस्ट इलाके को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, तो तुरंत नाराजगी जताई.

नाखुश लवलीना ने क्या कहा?
बोरगोहेन ने कहा, ‘नैपकिन पर बने मैप में हमारा नॉर्थ-ईस्ट नहीं है. भारत का हर हिस्सा जरूरी है और उसे मैप में दिखाया जाना चाहिए.’ बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने स्टार बॉक्सर का समर्थन किया और पेपर नैपकिन पर मौजूद कुछ और बड़ी गलतियों की ओर इशारा किया, जिनमें जम्मू-कश्मीर का अधूरा नक्शा भी शामिल था. सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से कहा कि वे तुरंत उन गलत नैपकिन को हटा लें और नक्शे को ठीक करके उसमें भारत की पूरी क्षेत्रीय अखंडता को दिखाएं. हालांकि, इस मामले पर रेस्टोरेंट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

कॉमनवेल्थ गेम्स में विवाद तब हो गया जब एक नैपकिन पर बने भारत के नक़्शे से नॉर्थईस्ट का हिस्सा गायब कर दिया गया और नक्शे में कश्मीर को पूरी तरह नहीं दिखाया गया है. दरअसल, भारतीय एथलीट्स के लिए एक भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर आयोजित हुआ. जहाँ बॉक्सर लवलीना ने नक्शे पर आपत्ति जताई pic.twitter.com/dMCzzgRwq7





Source link

Previous Post

न शिल्पा शेट्टी, न रवीना टंडन और न ही ट्विंकल, इस एक्ट्रेस के दिलनशी चेहरे पर फिदा थे अक्षय कुमार, खुद किया था कबूल

Next Post

इधर ससुर का कत्ल, उधर बहू के ठुमके; पार्टी में शामिल सभी कपल्स से पूछताछ करेगी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
इधर ससुर का कत्ल, उधर बहू के ठुमके; पार्टी में शामिल सभी कपल्स से पूछताछ करेगी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

इधर ससुर का कत्ल, उधर बहू के ठुमके; पार्टी में शामिल सभी कपल्स से पूछताछ करेगी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.