• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

न शिल्पा शेट्टी, न रवीना टंडन और न ही ट्विंकल, इस एक्ट्रेस के दिलनशी चेहरे पर फिदा थे अक्षय कुमार, खुद किया था कबूल

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
न शिल्पा शेट्टी, न रवीना टंडन और न ही ट्विंकल, इस एक्ट्रेस के दिलनशी चेहरे पर फिदा थे अक्षय कुमार, खुद किया था कबूल


Last Updated:September 11, 2026, 13:37 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह लंबे वक्त बाद सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. अक्षय अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. कई एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जुड़ा, लेकिन आखिरकार उन्होंने ट्विंकल खन्ना को अपना हमसफर बनाया. हालांकि, एक ऐसी हसीना भी थीं, जिन पर अक्षय कभी दिल हार बैठे थे. खास बात ये है कि इस राज का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद अक्षय ने किया था.

 न शिल्पा, न रवीना और न ट्विंकल, इस एक्ट्रेस के दिलनशी चेहरे पर फिदा थे अक्षय Zoom

अक्षय कुमार ने अपने पहले क्रश का खुलासा खुद किया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार आज अपनी दमदार अदाकारी और एक्शन के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वह डायरेक्टर प्रियदर्शन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान पूरे 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे. रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी सहित कई एक्ट्रेसेस के साथ उन की लव लाइफ चर्चाओं में कहीं. लेकिन ने अपने सारे अफेयर्स पर फुल स्टॉप लगाकर ट्विंकल खन्ना से शादी कर अपनी लव लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बॉलीवुड की सुपरहिट हसीना ऐसी भी रही, जिस पर अक्की बाबू लट्टू थे. ये हम नहीं कह रहे. इसका खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया था.

इस एक्ट्रेस के चेहरे की मासूमियत और दिलकश अदाओं पर अक्षय कुमार फिदा थे. उन्होंने कैमरे के सामने इस बात को कबूल भी किया था. दोनों ने साथ में एक फिल्म भी की थी. खास बात ये हैं कि इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के सामने किया था.

अक्षय कुमार ने कब किया था खुलासा

अक्षय कुमार ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में किया था. शो में वह पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे थे. बातचीत के दौरान अक्षय से उनकी उस एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर सवाल हुआ, जिसे वह काफी पसंद करते थे. बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने बेबाक अंदाज में खुलासा किया कि दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी उनकी पहली सेलिब्रिटी क्रश थीं. उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

Previous Post

अपनी ही सरकार फिर भी मंत्री संजय निषाद नाराज, लखनऊ के बाद गोंडा में धरने पर बैठे, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में बवाल

Next Post
भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में बवाल

भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.