• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ेंगे, आप टीम इंडिया के मैच की तारीख बदल दीजिए; DDCA से बोली दिल्ली पुलिस, Ncr Hindi News

Admin by Admin
September 10, 2026
in खेल
0
अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ेंगे, आप टीम इंडिया के मैच की तारीख बदल दीजिए; DDCA से बोली दिल्ली पुलिस, Ncr Hindi News


ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इस कदम से संसाधनों का सही इस्तेमाल हो सकेगा और विदेशी डेलीगेट्स, VVIPs और आम जनता की आवाजाही आसानी से और सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। दिल्ली पुलिस ने DDCA से इस मांग पर जल्द और सकारात्मक विचार करने का अनुरोध भी किया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA (दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) से राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मुकाबले को किसी और तारीख पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है। भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच यह मैच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन राजधानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से इस मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया है। इस बारे में DCP ट्रैफिक (सेंट्रल रेंज) ने DDCA के सचिव को 9 सितंबर को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने समिट की वजह से मैच कराने में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया।

इस पत्र में पुलिस अधिकारी ने DDCA सचिव से T20 मैच की तारीख बदलने का अनुरोध करते हुए कहा कि 12 और 13 सितंबर को होने वाली समिट के लिए बड़ी संख्या में विदेशी डेलीगेट्स, खास मेहमान और VVIPs के दिल्ली आने की उम्मीद है। ऐसे में इसके लिए ट्रैफिक के बड़े इंतजाम करने होंगे, जिसमें VVIP/VIP रूट का रेगुलेशन, ट्रैफिक डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और विदेशी डेलीगेट्स व उनकी गाड़ियों की आसानी से आवाजाही के लिए कर्मचारियों की तैनाती शामिल रहेगी।

‘मैनपावर पर पड़ेगा अतिरिक्त दबाव’

पत्र में यह भी बताया गया है कि BRICS से जुड़े ट्रैफिक रेगुलेशन, डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और VVIP/VIP की आवाजाही के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सभी कर्मचारियों को पहले से ही बड़े पैमाने पर तैनात किया जाएगा। ऐसे में क्रिकेट मैच के लिए एक साथ इंतजाम करने से उपलब्ध मैनपावर (कर्मचारियों) पर काफी दबाव पड़ेगा और ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, भीड़ को कंट्रोल करने, इमरजेंसी एक्सेस और रूट क्लियरेंस में बड़ी चुनौतियां आएंगी।

Advertisement
Advertisement

वहीं इस पत्र में यह भी बताया गया कि इस मैच में लगभग 25,000 से 35,000 दर्शकों के आने की उम्मीद है, ऐसे में स्टेडियम के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का भारी दबाव रहेगा और इसके लिए भी अतिरिक्त इंतजाम करने रहेंगे।

‘स्टेडियम के आसपास पहले ही रहती है भीड़’

पत्र में ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि ‘अरुण जेटली स्टेडियम, DDU मार्ग, BSZ मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट और आस-पास की सड़कों पर पहले से ही गाड़ियों और पैदल चलने वालों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में BSZ मार्ग, माता सुंदरी कॉलेज, राजघाट और बाल भवन के आस-पास मैच से जुड़ा अतिरिक्त ट्रैफिक और पार्किंग होने से गाड़ियों के लिए उपलब्ध सड़क की जगह कम हो सकती है और जाम लग सकता है।’

‘किसी और तारीख पर मैच कराने पर विचार करें’

BRICS समिट के अंतरराष्ट्रीय महत्व और प्राथमिकता को बताते हुए ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से अनुरोध किया कि वे समिट और उससे जुड़े ट्रैफिक इंतजाम पूरे होने के बाद किसी उपयुक्त तारीख पर मैच कराने या उसे आगे बढ़ाने पर विचार करें। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस कदम से संसाधनों का सही इस्तेमाल हो सकेगा और विदेशी डेलीगेट्स, VVIPs और आम जनता की आवाजाही आसानी से और सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। इस पत्र में दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर DDCA से जल्द और सकारात्मक विचार करने का भी अनुरोध किया गया है।

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले तीन T20I मैचों की सीरीज का पहला मैच दिल्ली में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं।



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

करोड़ों कमाने वाला वो फिल्ममेकर, जिसने सड़क पर सोकर भी गुजारी थीं रातें, मनोज बाजपेयी की सिफारिश पर चमकी किस्मत

Next Post

आजम खां का चुनाव से पहले जेल से बाहर आना अब मुश्किल, लखनऊ में दर्ज हुई FIR ने बढ़ाई मुसीबत, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
आजम खां का चुनाव से पहले जेल से बाहर आना अब मुश्किल, लखनऊ में दर्ज हुई FIR ने बढ़ाई मुसीबत, Uttar-pradesh Hindi News

आजम खां का चुनाव से पहले जेल से बाहर आना अब मुश्किल, लखनऊ में दर्ज हुई FIR ने बढ़ाई मुसीबत, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.