• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. योग सप्ताह का शुभारंभ, सामूहिक योगाभ्यास से दिया स्वास्थ्य का संदेश

JK Gupta by JK Gupta
June 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
113
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत आयोजित योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराया गया।

मुख्य योग शिक्षक यतीन्द्र कुमार उपाध्याय एवं अभिषेक कुमार सिंह द्वारा सामूहिक योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का प्रदर्शन करते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है।

नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से योग सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। योग प्रशिक्षकों ने कहा कि योग शरीर को निरोग रखने के साथ-साथ तनाव को कम करने और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयोजित किए जा रहे सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास का उद्देश्य लोगों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की सही विधियों से परिचित कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के लाभ प्राप्त कर सकें। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ विश्वकर्मा ने बताया कि 15 जून से 21 जून तक जनपद के पार्कों, ग्राम सभाओं, ब्लॉकों, तहसीलों तथा विभिन्न कार्यालयों में योग संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

योग सप्ताह का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं निरोगी समाज का निर्माण करना है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद भर में व्यापक स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी एस.पी.एम त्रिपाठी,अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) आद्या प्रसाद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

अनपरा. फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी व्यवसायी को भेजा जेल

Next Post

विंढमगंज. राकिब की तूफानी पारी से पुनर्वास कॉलोनी की शानदार जीत, रामनगर व विंढमगंज भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Next Post

विंढमगंज. राकिब की तूफानी पारी से पुनर्वास कॉलोनी की शानदार जीत, रामनगर व विंढमगंज भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News
  • Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News
  • Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Breaking News

MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News

MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News
by Admin
August 14, 2026
0

विश्व कप में दबाव का सामना शांत रहकर करने को सफलता की कुंजी मानने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की...

Read moreDetails

Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News

Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News
by Admin
August 14, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio