• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मुझे जान से मारने की धमकियां आती हैं’, BB 20 में छलका रीति तिवारी का दर्द, बोलीं- पापा की वजह से ट्रोल होती हूं

Admin by Admin
September 10, 2026
in मनोरंजन
0
‘मुझे जान से मारने की धमकियां आती हैं’, BB 20 में छलका रीति तिवारी का दर्द, बोलीं- पापा की वजह से ट्रोल होती हूं

[ad_1]

Last Updated:September 10, 2026, 08:54 IST

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने एक खौफनाक खुलासा किया है . उन्होंने बताया कि उनके पापा का नाम जुड़े होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलती हैं . इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बोला कि वो पापा की वजह से ट्रोल हो जाती हैं. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-

'पापा की वजह से जान से मारने की धमकियां आती हैं', रीति तिवारी का छलका दर्दZoom

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार चर्चा में बना हुआ है . सलमान खान के शो में हर दिन एक नया बवाल देखने को मिल रहा है. इस बार भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं . वह शो में जबसे आई हैं, तब काफी खबरों में हैं. अब हाल ही के एक एपिसोड में रीति ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बहुत ही खौफनाक सच शेयर किया . उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर रेप और जान से मारने की धमकियां मिलती हैं . इस खुलासे के बाद घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए .

 पापा की वजह से होना पड़ता है ट्रोल

शो के दौरान रीति तिवारी अपनी साथी कंटेस्टेंट मैरी कॉम, अरिश्फा खान और उदिती सिंह के साथ बैठकर बात कर रही थीं . इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनके ऊपर मीडिया और पब्लिक के सामने बोलने का हमेशा डबल प्रेशर रहता है . वे जो भी बोलती हैं, लोग तुरंत उसे उनके पिता से जोड़ देते हैं . लोग ये कहते हैं कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया.., वो ऐसी है. आगे रीति ने कहा कि लोग उनके पर्सनल थॉट्स को भी पापा की राय मान लेते हैं और इसी वजह से उन्हें ट्रोलिंग और नफरत का सामना करना पड़ता है . उन्होंने कहा यही वजह है कि मुझे रेप की धमकियां आती हैं. जान से मारने की धमकियां आती हैं. क्योंकि मैं मनोज तिवारी की बेटी हूं.

मैरी कॉम के साथ हुई तीखी बहस

इसी एपिसोड में रीति तिवारी और बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के बीच बर्तन धोने की ड्यूटी को लेकर तीखी बहस भी देखने को मिली . रीति जब किचन में चाय बना रही थीं, तब मैरी कॉम ने उनसे बर्तन साफ करने को कहा . रीति ने जवाब दिया कि वे चाय बनाने के बाद ही अपना काम करेंगी . बात इतनी बढ़ गई कि रीति ने मैरी से साफ कह दिया कि वे उनका सम्मान करती हैं लेकिन बिना वजह किसी की फालतू बातें नहीं सुनेंगी .

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

गीता का नया स्वरूप, रोमन में श्लोक और चित्रों से कर्मयोग सीखेंगे जेन-जी और अल्फा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Badminton World Championship: सिंधु को नौवी, सात्विक-चिराग को पांचवीं वरीयता, कितना तैयार भारत?

Next Post
Badminton World Championship: सिंधु को नौवी, सात्विक-चिराग को पांचवीं वरीयता, कितना तैयार भारत?

Badminton World Championship: सिंधु को नौवी, सात्विक-चिराग को पांचवीं वरीयता, कितना तैयार भारत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement