• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Badminton World Championship: सिंधु को नौवी, सात्विक-चिराग को पांचवीं वरीयता, कितना तैयार भारत?

Admin by Admin
September 10, 2026
in खेल
0
Badminton World Championship: सिंधु को नौवी, सात्विक-चिराग को पांचवीं वरीयता, कितना तैयार भारत?


Last Updated:August 04, 2026, 19:02 IST

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में नौवीं वरीयता मिली है. 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की नजरें सिंधु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर होंगी.

BWF: सिंधु को नौवी, सात्विक-चिराग को पांचवीं वरीयता, कितना तैयार भारत?Zoom

पीवी सिंधु समेत सात्विकसाई राज और चिराग शेट्टी की जोड़ी से वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में काफी उम्मीदें हैं.

नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को आगामी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के लिए नौवीं वरीयता दी गई है जबकि पुरूष युगल टीम सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पांचवीं वरीयता मिली है.

इंदिरा गांधी स्टेडियम पर 17 से 23 अगस्त तक यह चैंपियनशिप खेली जाएगी. सिंधु ने जापान ओपन टूर्नामेंट जीता है जबकि सात्विक और चिराग 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं.

भारत ने पांचों वर्गों में दो प्रविष्टियां भेजी है. सिंधु, सात्विक-चिराग के अलावा पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पुरूष एकल में 14वीं वरीयता है जबकि मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को 15वीं वरीयता मिली है.

पुरुष एकल विश्व चैंपियन चीन की शि युकी और दक्षिण कोरिया की महिला एकल स्टार आन से यंग को शीर्ष वरीयता मिली है. महिला एकल विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को दूसरी जबकि चीन की वांग झि यि को तीसरी और चेन युफेइ को चौथी वरीयता दी गई है.

चैंपियनशिप के ड्रॉ बुधवार को निकाले जाएंगे. अगर कोई वरीय खिलाड़ी, उससे पहले नाम वापस लेता है तो वरीयता क्रम बदल सकता है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 04, 2026, 19:02 IST



Source link

Previous Post

‘मुझे जान से मारने की धमकियां आती हैं’, BB 20 में छलका रीति तिवारी का दर्द, बोलीं- पापा की वजह से ट्रोल होती हूं

Next Post

Opinion: मायावती तो राजनीति की असली धुरंधर निकलीं? आकाश OUT, अशोक सिद्धार्थ का संन्यास, ईशान IN… 2027 से पहले BSP में सेट कर दीं सारी सियासी गोटियां!

Next Post
Opinion: मायावती तो राजनीति की असली धुरंधर निकलीं? आकाश OUT, अशोक सिद्धार्थ का संन्यास, ईशान IN… 2027 से पहले BSP में सेट कर दीं सारी सियासी गोटियां!

Opinion: मायावती तो राजनीति की असली धुरंधर निकलीं? आकाश OUT, अशोक सिद्धार्थ का संन्यास, ईशान IN... 2027 से पहले BSP में सेट कर दीं सारी सियासी गोटियां!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.