• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आयुष्मान योजना से 34 वर्षीय मरीज का रीढ़ का सफल ऑपरेशन

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra।  आयुष्मान भारत योजना के तहत नेशनल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, धर्मशाला रोड राबर्ट्सगंज में 34 वर्षीय मरीज की रीढ़ की हड्डी का निशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली।

राबर्ट्सगंज निवासी रवि, उम्र 34 वर्ष, पिछले कई महीनों से दोनों पैरों में ताकत नहीं होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। परिजनों के अनुसार आसपास के चिकित्सकों से परामर्श के बाद उन्हें नेशनल हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश पटेल से उपचार कराने की सलाह दी गई। मरीज ने 5 सितंबर 2026 को अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लिया।

जांच के बाद डॉ. अखिलेश पटेल ने बताया कि मरीज की रीढ़ की हड्डी के L2 वर्टेब्रा में फ्रैक्चर के कारण दोनों पैरों में सुन्नपन और कमजोरी की समस्या उत्पन्न हुई थी। मरीज और परिजनों की सहमति के बाद 7 सितंबर को रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया गया, जिसे चिकित्सक ने सफल बताया।

डॉ. पटेल के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार है और उसके जल्द चलने-फिरने में सक्षम होने की उम्मीद है। अस्पताल से शीघ्र छुट्टी देने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ऑपरेशन निशुल्क किया गया। नेशनल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की प्रबंध निदेशक डॉ. आरपी सिंह और डॉ. अखिलेश पटेल के नेतृत्व में हुए उपचार से मरीज और उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।

Previous Post

टॉप शटलर्स की सजेगी महफिल, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जारी हुई रैंकिंग, पीवी सिंधु को टॉप 10 में मिली जगह

Next Post

गीता का नया स्वरूप, रोमन में श्लोक और चित्रों से कर्मयोग सीखेंगे जेन-जी और अल्फा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
गीता का नया स्वरूप, रोमन में श्लोक और चित्रों से कर्मयोग सीखेंगे जेन-जी और अल्फा, Uttar-pradesh Hindi News

गीता का नया स्वरूप, रोमन में श्लोक और चित्रों से कर्मयोग सीखेंगे जेन-जी और अल्फा, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.