• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख मिलेंगे, योगी सरकार की बहुत बड़ी सौगात की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख मिलेंगे, योगी सरकार की बहुत बड़ी सौगात की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी की योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं को बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। 20 हजार की पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी।

विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं को बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। यह रकम सीधे महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। पहली किस्त के रूप में 20 दिसंबर में जारी होगी। दूसरी किस्त में 30 हजार और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। सरकार उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत ब्याज मुक्त लोन के रूप में यह रुपए मुहैया कराएगी। इसके लिए समूह से जुड़ी एक करोड़ महिलाओं को एक विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। यह योजना तीन वर्ष के लिए लागू होगी।

इस योजना के बारे में बताते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस पर लगातार काम चल रहा है। ऐसे में यह योजना समूह की एक करोड़ दीदियों को आर्थिक रूप से और सशक्त करने के लिए लागू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को योजना भवन में ग्राम्य विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैंकों के साथ योजना को अमलीजामा पहनाने पर मंथन किया गया। योजना में एक करोड़ दीदियों को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये का ब्याज मुक्त क्रेडिट दिया जाएगा। इस धनराशि का उपयोग महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय को शुरू करने अथवा पहले से संचालित उद्यम को विस्तार देने में कर सकेंगी।

निर्देश दिए गए कि बैंकिंग व्यवस्था को ग्रामीण महिलाओं के लिए और अधिक सुगम बनाया जाए तथा बैंक से संबंधित विभिन्न कार्यों को भी समूह की प्रशिक्षित दीदियों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर कराने की संभावनाओं को बढ़ाया जाए।

डीबीटी के माध्यम से सीधे मिलेगी धनराशि

पहली किस्त लौटाने के बाद उन्हें 30 हजार रुपये की दूसरी किस्त दी जाएगी। फिर तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पात्र दीदियों को योजना का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि बिचौलियों की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके और लाभार्थी को समयबद्ध रूप से धनराशि प्राप्त हो।

50 हजार युवतियों को जल्द ही स्कूटी भी

योगी सरकार जल्द ही प्रदेश की 50 हजार युवतियों को स्कूटी भी देने जा रही है। इसके लिए कॉलेज स्तर पर छात्राओं का चयन किया जा रहा है। एक तरफ छात्राओं के सत्यापन का दौर जारी है तो दूसरी तरफ स्कूटी के लिए कंपनी का चयन भी अंतिम दौर में चल रहा है। सरकार ने इसके लिए पिछले दिनों बजट का आवंटन करने के साथ ही नियमों का भी ऐलान किया था। छात्राओं को पेट्रोल वाली स्कूटी के साथ ही पांच लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा।



Source link

Previous Post

बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते… लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया गोल्ड मेडल, सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बढ़ाया राजस्थान का मान

Next Post

रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवॉर्ड, हुईं भावुक, बोलीं- ‘मुंबई ने मुझे पहचान, करियर और सबकुछ दिया’

Next Post
रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवॉर्ड, हुईं भावुक, बोलीं- ‘मुंबई ने मुझे पहचान, करियर और सबकुछ दिया’

रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवॉर्ड, हुईं भावुक, बोलीं- 'मुंबई ने मुझे पहचान, करियर और सबकुछ दिया'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.