• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की

Admin by Admin
September 9, 2026
in खेल
0
प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की


Last Updated:August 07, 2026, 11:34 IST

R Praggnanandhaa St. Louis Rapid & Blitz Title: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने अमेरिका के सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. 20 वर्षीय प्रज्ञाननंदा ने एक राउंड बाकी रहते ही 23.5 अंकों के साथ खिताब सुनिश्चित किया और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को पीछे छोड़ दिया.

प्रज्ञाननंदा ने जीता सेंट लुई रैपिड-ब्लिट्ज, ग्रैंड फाइनल लगभग तयZoom

आर प्रज्ञानंदा के नाम बड़ी उपलब्धि

सेंट लुई (अमेरिका): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक राउंड शेष रहते ही अपना पहला सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब जीता. इस 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने कुल 23.5 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया, उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी तथा विश्व चैंपियनशिप के चक्र के दावेदारों में से एक उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को पर्याप्त अंतर से पीछे छोड़ा.

प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड शतरंज टूर के आखिरी रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के अंतिम दिन एक भी मैच नहीं गंवाया, उन्होंने ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जिससे इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो गई है.

इस भारतीय खिलाड़ी को अब क्लासिकल प्रणाली के तहत खेले जाने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में भी अपनी यही फॉर्म बरकरार रखनी होगी. सिंदारोव के खिलाफ मामूली बढ़त के साथ रैपिड वर्ग में जीत हासिल करने के बाद प्रज्ञाननंदा ने ब्लिट्ज में केवल एक गेम हारा. उन्होंने इस वर्ग में संभावित 18 में से 11.5 अंक प्राप्त किए.

सिंदारोव रैपिड वर्ग में प्रज्ञाननंदा से पूरे एक अंक से पीछे रहे, उन्हें 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा, जबकि अमेरिका के वेस्ली सो 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

प्रज्ञाननंदा को रविवार से शुरू होने वाले क्लासिकल टूर्नामेंट में सतर्क रहना होगा और अगर वह शीर्ष तीन में जगह बना लेते हैं तो यह भारतीय खिलाड़ी के लिए एक और शानदार उपलब्धि होगी, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में मैग्नस कार्लसन को पीछे छोड़कर नॉर्वे क्लासिक जीता था.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 07, 2026, 11:34 IST



Source link

Previous Post

एक पाकिस्तानी और 2 हिंदी फिल्में…तीनों की कहानी सेम, रेखा को मिला नेशनल अवॉर्ड तो दूसरी कहलाई ‘टॉक्सिक’

Next Post

4500 साल पुराने सोने के सिक्कों ने खोले प्राचीन भारत के राज, तौल से व्यापार तक की कहानी आई सामने

Next Post
4500 साल पुराने सोने के सिक्कों ने खोले प्राचीन भारत के राज, तौल से व्यापार तक की कहानी आई सामने

4500 साल पुराने सोने के सिक्कों ने खोले प्राचीन भारत के राज, तौल से व्यापार तक की कहानी आई सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.