• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शालू और सुपारी किलर के बीच 49 मैसेज डिलीट, जेल में करवटें बदलती रही हत्यारोपी बहू, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
शालू और सुपारी किलर के बीच 49 मैसेज डिलीट, जेल में करवटें बदलती रही हत्यारोपी बहू, Uttar-pradesh Hindi News


शालू और सुपारी किलर के मोबाइल पर वाट्सएप चैट भी मिली है जो डिलीट है। 49 चैट्स डिलीट मिली हैं। पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्या का तानाबाना इन्हीं मैसेज से बुना गया। पुलिस को सामान्य मैसेज सही सलामत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि शालू ने विशाल का इस्तेमाल अपने ससुर की हत्या के लिए किया।

49 messages between shalu and contract killer deleted accused bahu kept tossing and turning in jail

शालू-सुपारी किलर के बीच 49 मैसेज डिलीट, जेल में करवटें बदलती रही हत्यारोपी बहू

उत्तर प्रदेश के कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के कत्ल का तानाबाना 49 डिलीट मैसेज से बुना गया। कत्ल की वारदात अंजाम देने के बाद वारदात वाली रात यह मैसेज डिलीट भी कर दिए गए। मैसेज क्या और किस तरह के थे, हत्यारोपी और सुपारी देने वाली बहू ने पुलिस को यह नहीं बताया। पुलिस की जांच में यह सब कुछ सामने आने के बाद अब डिलीट मैसेज रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में मृतक दवा कारोबारी के बेटे से भी पूछताछ पुलिस ने की है। उधर, जेल में पहली रात शालू करवटें बदलते रह गई। सोमवार को उसने खाना भी नहीं खाया

कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की शनिवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। सुबह करीब चार बजे उनके बेटे सुब्रत और बहू शालू घर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने आठ घंटे में वारदात का खुलासा कर हत्यारोपियों को भी मुठभेड़ में दबोच लिया था। जांच में पता चला की हत्या की सुपारी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की बहू शालू ने छह लाख रुपये में फेथफुलगंज के नुनिया मोहाल निवासी विशाल गौतम और राजकिशोर को दी थी। पुलिस ने दोनों के बीच एक मई से घटना वाले दिन तक की सीडीआर निकाली तो पता चला कि 309 बार उनके बीच कॉल आयी और गईं।

इसमें वाट्सएप कॉल भी शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल पर वाट्सएप चैट भी मिली है जो डिलीट है। पुलिस के मुताबिक 49 चैट्स डिलीट मिली हैं। डिलीट मैसेज के आधार पर पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्या का तानाबाना इन्हीं मैसेज से बुना गया। जबकि पुलिस को सामान्य मैसेज सही सलामत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि शालू ने विशाल का इस्तेमाल अपने ससुर की हत्या के लिए किया। उसे रुपये के साथ ही अच्छे वेतन पर दोबारा नौकरी पर रखने का आश्वासन भी उसने दिया था।

जेल में पहले दिन नहीं खाया खाना

शालू को पुलिस ने सोमवार को जेल भेजा था। उसे महिला बैरक में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक उसने पहले दिन खाना नहीं खाया। उसकी रातें करवट बदलते कट रही हैं। साथी महिला बंदियों ने उससे पूछा, क्या करके आयी हो। महिला बंदियों के सवाल के जवाब में वह चुप ही रही। महिला बंदियों ने कहा हत्या करके आई हो, लंबा रहना होगा।

शालू ने 21 दिन पहले रची थी हत्या की साजिश

विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश 21 दिन पहले रची गई थी। पुलिस के मुताबिक बहू शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल को सुपारी दी थी और हत्या के लिए 5 सितंबर की तारीख तय की थी। पूछताछ में शालू ने साजिश कबूल कर ली।

ससुर विनीत मिनोचा की बंदिशों और टोका-टाकी से थी काफी परेशान

पुलिस के मुताबिक शालू ससुर की टोका-टाकी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से हर समय निगरानी से काफी परेशान थी। पुलिस पूछताछ में उनसे यह भी माना कि हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए उनपर निर्भरता से वह घुटती थी। पुलिस ने इन्हीं वजहों को साजिश रचने का कारण बताया।



Source link

Previous Post

PM Modi with CWG Champions Highlights: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, यूं बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Next Post

90s में कई हिट देने वाला डायरेक्टर, सनी देओल की पलटी थी किस्मत, धर्मेंद्र संग काम न कर पाने का ताउम्र रहा मलाल

Next Post
90s में कई हिट देने वाला डायरेक्टर, सनी देओल की पलटी थी किस्मत, धर्मेंद्र संग काम न कर पाने का ताउम्र रहा मलाल

90s में कई हिट देने वाला डायरेक्टर, सनी देओल की पलटी थी किस्मत, धर्मेंद्र संग काम न कर पाने का ताउम्र रहा मलाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.