• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

90s में कई हिट देने वाला डायरेक्टर, सनी देओल की पलटी थी किस्मत, धर्मेंद्र संग काम न कर पाने का ताउम्र रहा मलाल

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
90s में कई हिट देने वाला डायरेक्टर, सनी देओल की पलटी थी किस्मत, धर्मेंद्र संग काम न कर पाने का ताउम्र रहा मलाल


Last Updated:September 08, 2026, 22:37 IST

राजकुमार संतोषी हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने बतौर डायरेक्टर 1990 में सनी देओल स्टारर ‘घायल’ से शुरुआत की थी. इस फिल्म ने उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर का बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड दिलाया था.सनी देओल के करियर को चमकाने के लिए भी वह जाने जाते हैं. लेकिन उनका कहना है कि ये सोचकर रोना आ जाता है कि वह कभी धर्मेंद्र के साथ काम नहीं कर पाए.

ख़बरें फटाफट

90s में कई हिट देने वाला डायरेक्टर, धर्मेंद्र के साथ काम न करने हुआ मलालZoom

धर्मेंद्र के साथ काम करना चाहता था ये फिल्मेकर

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ काम करना कई फिल्ममेकर्स का सपना रहा है. मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी इस मामले में पीछे नहीं थे. धर्मेंद्र के साथ अच्छी पहचान और नजदीकी होने के बावजूद संतोषी कभी उन्हें अपनी फिल्म में डायरेक्ट नहीं कर पाए. यही बात आज भी उनके दिल में एक कसक की तरह है. संतोषी का कहना है कि जब वह सोचते हैं कि धर्मेंद्र के साथ फिल्म बनाने का मौका आखिर कैसे हाथ से निकल गया, तो वह भावुक हो जाते हैं.

आईएएनएस से खास बातचीत में राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र को याद किया और उनसे जुड़ी अपनी इस अधूरी इच्छा के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के साथ काम नहीं कर पाना उनकी जिंदगी के सबसे बड़े अफसोस में से एक है.

‘धर्मेंद्र के साथ काम करना चाहता था’

राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि वह एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ बहुत अच्छे इंसान भी थे. संतोषी के मुताबिक, धर्मेंद्र की एक्टिंग की जितनी तारीफ होनी चाहिए थी, शायद उतनी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने कभी खुद अपने काम का प्रचार नहीं किया. वह हमेशा चुपचाप अपना काम करते रहे और अलग-अलग तरह की फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. यही वजह थी कि वह किसी एक तरह के किरदार में बंधकर नहीं रहे. संतोषी ने बताया कि धर्मेंद्र ने मनमोहन देसाई, ऋषिकेश मुखर्जी और विमल रॉय जैसे अलग-अलग मिजाज के फिल्ममेकर्स के साथ काम किया. एक तरफ उन्होंने मसाला और एक्शन फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, तो दूसरी तरफ गंभीर और संवेदनशील फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया.

आज भी सोचकर भावुक हो जाते हैं संतोषी

राजकुमार संतोषी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस होता है कि धर्मेंद्र के साथ काम करने का मौका उनके हाथ से निकल गया. उन्होंने कहा कि कई बार वह सोचते हैं कि जब धर्मेंद्र के साथ उनकी इतनी अच्छी पहचान थी, तो आखिर वह उनके साथ फिल्म क्यों नहीं बना पाए.संतोषी के मुताबिक, इसी बात को याद करके वह कई बार रो भी पड़ते हैं. उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म मिस होने की बात नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार के साथ काम करने का मौका खो देना है, जिसे वह बेहद सम्मान देते थे.

धर्मेंद्र के साथ काम करने का सपना रह गया अधूरा

धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था. उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों और फिल्ममेकर्स ने उन्हें याद किया था.राजकुमार संतोषी भी धर्मेंद्र के निधन के बाद से उन्हें कई मौकों पर याद कर चुके हैं. धर्मेंद्र के साथ फिल्म बनाने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी, लेकिन अब भी वह अभिनेता की कला और उनके व्यक्तित्व को याद करते हैं.

बता दें कि धर्मेंद्र के साथ फिल्म नहीं बना पाने वाले राजकुमार संतोषी ने हाल ही में उनके बड़े बेटे सनी देओल के साथ जरूर काम किया. संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए.फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 08, 2026, 22:37 IST





Source link

Previous Post

शालू और सुपारी किलर के बीच 49 मैसेज डिलीट, जेल में करवटें बदलती रही हत्यारोपी बहू, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Sports: राजस्थान की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, वुशु में 36 साल का सूखा किया खत्म, एशियन गेम्स में लहराएंगी तिरंगा

Next Post
Sports: राजस्थान की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, वुशु में 36 साल का सूखा किया खत्म, एशियन गेम्स में लहराएंगी तिरंगा

Sports: राजस्थान की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, वुशु में 36 साल का सूखा किया खत्म, एशियन गेम्स में लहराएंगी तिरंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.