• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

PM Modi with CWG Champions Highlights: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, यूं बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Admin by Admin
September 9, 2026
in खेल
0
PM Modi with CWG Champions Highlights: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, यूं बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला


Last Updated:August 09, 2026, 19:33 IST

PM Modi meeting with cwg champions highlights: ग्लास्गो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत खिलाड़ियों ने 39 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. आज इन्हीं खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर…और पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, बोले- जो खेलेगा वो खिलेगाZoom

कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियंस से मिले पीएम मोदी.

PM MODI with CWG champions highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदकवीरों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने इन चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए बधाई भी दी. 32 सेकेंड के रील में पीएम के साथ मुक्केबाज साक्षी चौधरी और अन्य सभी पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं. पीएम इस रील में कह रहे हैं, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमेशा भारत के लिए चीयर करो. भारत माता की जय’

ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे. इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा. भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर शामिल हैं. एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए. गुलवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स के दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल की. भारत के पैरा एथलीट्स के लिए भी यह अभियान बेहद खास रहा. उन्होंने कुल 6 पदक जीते, जिसमें 3 गोल्ड शामिल रहे. यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पैरा एथलेटिक्स में अब तक का सबसे सफल अभियान रहा.

वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते. इस खेल ने भी भारत की पदक संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. जूडो में भारत ने कुल 4 पदक जीते. इनमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे. अस्मिता डे ने महिलाओं के -48 किग्रा वर्ग में और हर्ष सिंह ने पुरुषों के -60 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता. यामिनी मौर्या ने -57 किग्रा में सिल्वर, जबकि उन्नति शर्मा ने -63 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत ने एक पदक जीता. इसके अलावा अलग-अलग स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की कुल पदक संख्या को 39 तक पहुंचाया.

PM MODI with CWG Champions Live: पीएम ने यूं बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

प्रधानमंत्री मोदी के अकाउंट से जो वीडियो पोस्ट हुआ है, उसमें पीएम सभी पदकवीरों को उनकी उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस कराते रहे हैं. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा. हमेशा भारत के लिए चीयर करो.’ पीएम की इस रील लगभग सभी पदक विजेता खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

PM MODI with CWG Champions Live: पीएम मोदी से खिलाड़ियों की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की. उन्होंने वीडियो की एक रील इंस्टाग्राम पर शेयर की है. नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात के जरिए भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. रील में नजर आया कि पीएम किस तरह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं.

PM MODI with CWG Champions Live: गोल्ड मेडलिस्ट सोमन राणा क्या बोले?

भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा ने भारत को शॉट पुट में गोल्ड दिलाया. सोमन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से पैरालंपिक और पैरा एथलीटों को मिल रहा समर्थन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाला है. सोमन ने कहा, ‘प्रधानमंत्री से मिलने का मौका पाकर मैं बेहद खुश हूं. यह देखकर भी बहुत खुशी होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैरालंपिक और पैरा एथलीटों को इतना समर्थन दे रहे हैं. इससे हमें बहुत ज्यादा प्रेरणा और मोटिवेशन मिलता है.’

#WATCH | Delhi | Indian para-athlete and Commonwealth Games 2026 gold medallist Soman Rana says, “I am overjoyed to have this opportunity to meet the Prime Minister… It brings me great happiness to see the immense support Prime Minister Narendra Modi is extending to the… pic.twitter.com/wLqqbipuC7

— ANI (@ANI) August 9, 2026

PM MODI with CWG Champions Live: पीएम से मिलने के लिए उत्साहित चानू

महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित हैं. मुलाकात से पहले उन्होंने पीएम मोदी के खिलाड़ियों को लगातार समर्थन देने की तारीफ की. मीराबाई ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने खिलाड़ियों का बहुत समर्थन किया है. इस बार भी हम सभी पदक विजेता उनसे मिलने जा रहे हैं. मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा रहेगा. वह तब भी हमारा समर्थन करते हैं, जब हम कोई पदक नहीं जीत पाते.’

#WATCH | Delhi | Before meeting PM Modi, Gold Medal winner in the Women’s 48kg Weightlifting event at the Commonwealth Games, Indian weightlifter Saikhom Mirabai Chanu says, “I am very much excited. He has supported players so much. This time also, we, those who won medals, are… pic.twitter.com/u8fl2PEh0E

— ANI (@ANI) August 9, 2026

PM MODI with CWG Champions Live: मुलाकात से पहले क्या बोलीं लवलीना?

कॉमनवेल्थ गेम्स में 75 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए पहुंची हैं. मुलाकात से पहले उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी से इस तरह छठी बार मिल रही हैं और इस मुलाकात को लेकर काफी अच्छा महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, “यह उनसे इस तरह मेरी छठी मुलाकात है. मुझे अच्छा लग रहा है.’

#WATCH | Delhi | Ahead of her meeting with PM Modi, Silver medal winner in the women’s 75 kg boxing event at the Commonwealth Games, Indian boxer Lovlina Borgohain said, “This is my 6th time meeting him like this. I am feeling good.” pic.twitter.com/yHNDmezgbV

— ANI (@ANI) August 9, 2026

PM MODI with CWG Champions Live: प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए खिलाड़ी

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय खिलाड़ी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हो चुके हैं. पीएम मोदी इन चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करेंगे.

#WATCH | Delhi: The Indian athletes who won medals at the Commonwealth Games in Glasgow 2026 are heading to meet Prime Minister Narendra Modi at his official residence, 7 Lok Kalyan Marg, New Delhi.

India finished fourth in the standings with 39 medals (13 gold, 17 silver, 9… pic.twitter.com/8FVjCO0NbO

— ANI (@ANI) August 9, 2026

PM MODI with CWG Champions Live: प्रधानमंत्री से मिलेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के पदकवीरों से मुलाकात करने वाले हैं. भारत ने इस एडिशन में 39 पदक जीते, जिसमें 13 गोल्ड शामिल रहे. 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज भी भारत ने अपने नाम किए. पदक जीतने वाले इन सभी चैंपियंस से मिलकर पीएम मोदी उन्हें बधाई देने वाले हैं.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 09, 2026, 16:31 IST





Source link

Previous Post

‘गोविंदा कभी झूठ नहीं बोलते’, सुनीता आहूजा ने पति के लिए कही थी ये बात, आज सुर्खियों में छाया है रिश्ता

Next Post

शालू और सुपारी किलर के बीच 49 मैसेज डिलीट, जेल में करवटें बदलती रही हत्यारोपी बहू, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
शालू और सुपारी किलर के बीच 49 मैसेज डिलीट, जेल में करवटें बदलती रही हत्यारोपी बहू, Uttar-pradesh Hindi News

शालू और सुपारी किलर के बीच 49 मैसेज डिलीट, जेल में करवटें बदलती रही हत्यारोपी बहू, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.