• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘गोविंदा कभी झूठ नहीं बोलते’, सुनीता आहूजा ने पति के लिए कही थी ये बात, आज सुर्खियों में छाया है रिश्ता

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
‘गोविंदा कभी झूठ नहीं बोलते’, सुनीता आहूजा ने पति के लिए कही थी ये बात, आज सुर्खियों में छाया है रिश्ता


Last Updated:September 08, 2026, 23:39 IST

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है. दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि, कभी यही जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश नजर आती थी. एक पुराने चैट शो में सुनीता ने गोविंदा की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद अच्छा पति बताया था और यहां तक कहा था कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें उनके जैसा जीवनसाथी मिला. अब जब दोनों का रिश्ता सुर्खियों में है, तो सुनीता का वो पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है.

ख़बरें फटाफट

'गोविंदा कभी झूठ नहीं बोलते', सुनीता आहूजा ने पति के लिए कही थी ये बातZoom

सुनीता ने कही थी ये बात

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की शादीशुदा जिंदगी में आई परेशानियों को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब सुनीता अपने पति गोविंदा की जमकर तारीफ करती थीं. उन्होंने एक चैट शो में गोविंदा को एक बहुत अच्छा पति बताया था और कहा था कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं.

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा काफी समय से चर्चा में हैं. गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार मशहूर चैट शो ‘रॉन्डिवू विद सिमी गरेवाल’ में साथ पहुंचे थे. शो की होस्ट सिमी ग्रेवाल ने सुनीता से पूछा था कि गोविंदा से शादी करने की सबसे अच्छी बात क्या है. इस सवाल के जवाब में सुनीता ने कहा था कि गोविंदा बहुत अच्छे इंसान हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि गोविंदा कभी झूठ नहीं बोलते. सुनीता की बात सुनकर गोविंदा हंसने लगे थे. इसके बाद सुनीता ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा था, “हंसिए मत, नहीं तो मैं सच बोल दूंगी.”

उनकी यह बात सुनकर माहौल हल्का-फुल्का हो गया था. जब सिमी ग्रेवाल ने पूछा कि क्या सुनीता अभी सच नहीं बोल रही हैं, तो उन्होंने साफ किया कि वह गोविंदा के साथ मजाक कर रही थीं. इसके बाद सुनीता ने गंभीरता से कहा था कि गोविंदा बहुत अच्छे पति हैं. उन्होंने कहा था कि वह झूठ नहीं बोल रही हैं और खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें गोविंदा जैसा पति मिला.

अब रिश्ते को लेकर क्यों चर्चा में हैं गोविंदा और सुनीता

गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की थी. बताया गया कि अदालत ने दोनों को काउंसलिंग सेशन में शामिल होने के लिए कहा था. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गोविंदा इन काउंसलिंग सेशन में शामिल होने के इच्छुक नहीं थे. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई.

सुनीता ने उठाए थे कथित रिश्ते पर सवाल

हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए थे. उनके बयानों के बाद एक बार फिर दोनों की शादीशुदा जिंदगी चर्चा में आ गई.इस पर गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने सुनीता को अपनी भाषा पर संयम रखने की सलाह दी थी.हालांकि, इसके बाद इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. इन तमाम चर्चाओं के बीच 19 अगस्त 2026 को सुनीता ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि सुनीता खुद अदालत गई थीं और उन्होंने पहले दाखिल की गई याचिका वापस ले ली. यानी जिस रिश्ते को लेकर लंबे समय से अलगाव की खबरें चल रही थीं, उसमें फिलहाल एक नया मोड़ देखने को मिला है.

बता दें कि गोविंदा ने एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया था. इसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स से उनके और उनके परिवार को लेकर झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या अपुष्ट सामग्री प्रकाशित या शेयर नहीं करने को कहा था.नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई थी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने का दावा किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 08, 2026, 23:39 IST





Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी मिठास, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में वृद्धि के योग

Next Post

PM Modi with CWG Champions Highlights: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, यूं बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Next Post
PM Modi with CWG Champions Highlights: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, यूं बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

PM Modi with CWG Champions Highlights: 'जो खेलेगा वो खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, यूं बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement