• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Chandauli News : चाहे जलभराव हो या सूखा…फसल खराब होने पर चंदौली के किसानों को तुरंत मिलेगा मुआवजा, जानिए कैसे?

Admin by Admin
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Chandauli News : चाहे जलभराव हो या सूखा…फसल खराब होने पर चंदौली के किसानों को तुरंत मिलेगा मुआवजा, जानिए कैसे?


होमताजा खबरकृषि

जलभराव हो या सूखा…फसल खराब होने पर चंदौली के किसानों को तुरंत मिलेगा मुआवजा

Last Updated:September 08, 2026, 20:27 IST

Fasal Bima Yojana Chandauli : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. इसे खरीफ फसलों का बीमा कराने वाले ऋणी और गैर-ऋणी किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. लोकल 18 से चंदौली के जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव बताते हैं कि धान, मक्का, ज्वार और बाजरा जैसी खरीफ फसलों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को कुल बीमित राशि का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा. जिले में बीमा कार्य की जिम्मेदारी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को सौंपी गई है. सूखा, जलभराव, ओलावृष्टि, भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली गिरने या असफल बुवाई की स्थिति में जांच के बाद तुरंत लाभ दिया जाएगा.

चंदौली. यूपी के चंदौली में किसानों के लिए काम की खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ की फसलों का बीमा कराने वाले ऋणी और गैर-ऋणी किसानों को शासन ने बड़ी राहत दी है. जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव लोकल 18 से बताते हैं कि बीमा कराने की अंतिम तारीख को 31 अगस्त से बढ़ाकर अब 10 सितंबर 2026 कर दिया गया है. चंदौली जिले में बीमा कार्य की जिम्मेदारी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को सौंपी गई है. धान, मक्का, ज्वार और बाजरा जैसी खरीफ फसलों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारक किसानों को कुल बीमित राशि का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा, जो ऋणी किसान इस योजना में शामिल नहीं होना चाहते थे, उन्हें 24 अगस्त तक अपनी बैंक शाखा में लिखित ऑप्ट-आउट आवेदन देना था.

इन आपदाओं पर मिलेगा मुआवजा

इस बीमा योजना के तहत किसानों को व्यापक सुरक्षा दी जा रही है. सूखा, जलभराव, ओलावृष्टि, भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली गिरने या असफल बुवाई की स्थिति में जांच के बाद तुरंत लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा फसल कटाई के बाद अगर 14 दिनों तक खेत में रखी फसल बेमौसम बारिश से बर्बाद होती है, तो उसका भी मुआवजा मिलेगा.

72 घंटे में बताना होगा

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव बताते हैं कि जिले में अब तक 7,376 किसान कुल 5,176.19 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा करा चुके हैं. यदि किसी प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान पहुंचता है, तो किसान को 72 घंटे के भीतर सूचना देनी होगी. किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप (Crop Insurance App) के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. कृषि विभाग ने अपील की है कि सभी किसान 10 सितंबर से पहले बीमा प्रक्रिया पूरी कर लें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Chandauli,Uttar Pradesh

First Published :

September 08, 2026, 20:27 IST



Source link

Previous Post

सोनभद्र. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

Next Post

म्यांमार आतंकी साजिश: अमेरिकी समेत 7 विदेशियों पर NIA की चार्जशीट; UAPA हटाया, Ncr Hindi News

Next Post
म्यांमार आतंकी साजिश: अमेरिकी समेत 7 विदेशियों पर NIA की चार्जशीट; UAPA हटाया, Ncr Hindi News

म्यांमार आतंकी साजिश: अमेरिकी समेत 7 विदेशियों पर NIA की चार्जशीट; UAPA हटाया, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.