• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

केकराही. मेधावी छात्रों का हुआ चयन

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामकेश यादव….


विकास खण्ड करमा के बी, आर, सी केकराही में मंगलवार को करमा ब्लॉक की ‘मेधावी छात्र चयन परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित हुई। इस परीक्षा में ब्लॉक के कुल 25 संकुल में विभिन्न विद्यालयों के कुल 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजित परीक्षा का प्रारूप विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार तय किया गया था। जिसमें सभी कक्षाओं के लिए कुल पूर्णांक 50 अंक निर्धारित था। कक्षा 3 और 5 के प्रश्नपत्र में 40-40 प्रश्न पूछे गए थे जबकि कक्षा 6 और 8 के प्रश्नपत्र में 50-50 प्रश्न शामिल किए गए थे। बच्चों ने बेहतरीन प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया।

प्राथमिक स्तर के परिणामों में कक्षा 3 में प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ की नियति मौर्या ने 40 में से 39 अंक प्राप्त कर पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आयुष प्रजापति ने 40 में से 33 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 में प्राथमिक विद्यालय सहदेईया बैडाड़ के आयुष कुमार व प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ की अनुज सिंह ने 40 में से 35-35 अंक पाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।

उच्च प्राथमिक स्तर पर भी छात्र-छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। कक्षा 6 में कम्पोजिट विद्यालय बट की गरिमा सिंह ने 50 में से 34 अंक प्राप्त कर पहला स्थान सुनिश्चित किया। कंपोजिट विद्यालय भटौलिया के आयुष मौर्या ने 50 में से 33 पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में, कक्षा 8 में कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आर्यन मौर्या ने 50 में से 45 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडाँड़ की श्रेया ने 50 में से 35 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।

परीक्षा के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह द्वारा कक्षा 3, 5, 6 और 8 के इन सभी चयनित मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगामी जिला स्तरीय परीक्षा में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस परीक्षा को पारदर्शी व सकुशल ढंग से संपन्न कराने में बीआरसी घोरावल के राजकुमार मौर्य, नवीन कुमार रॉय, दिनेश कुमार सिंह और अखिलेन्द्र प्रताप सिंह की भूमिका रही।

शिक्षक आशीष निरंजन,आंनद सिंह पटेल, चंद्रपाल, ओमप्रकाश, मनीष कुमार सिंह, पूनम, स्मिता पाल, मानवेंद्र सिंह पटेल, अभिषेक कुमार, सीमा सिंह, प्रतिमा सिंह, अनिल सिंह, रामनरेश, मुमताज ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी व एकेडमिक टीम करमा ने सभी शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


Previous Post

रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन पर मिली महिला का रेप के बाद कर डाला कत्ल, लाश की नहीं हो पाई शिनाख्त, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सत्य निकेतन हादसा एक वॉर्निंग; बड़ा भूकंप आया तो कितनी फीसदी इमारतों को खतरा?, Ncr Hindi News

Next Post
सत्य निकेतन हादसा एक वॉर्निंग; बड़ा भूकंप आया तो कितनी फीसदी इमारतों को खतरा?, Ncr Hindi News

सत्य निकेतन हादसा एक वॉर्निंग; बड़ा भूकंप आया तो कितनी फीसदी इमारतों को खतरा?, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.