• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन पर मिली महिला का रेप के बाद कर डाला कत्ल, लाश की नहीं हो पाई शिनाख्त, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन पर मिली महिला का रेप के बाद कर डाला कत्ल, लाश की नहीं हो पाई शिनाख्त, Uttar-pradesh Hindi News


अभय ने महिला को सुनसान स्थान पर ले जाने और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। उसका कहना है कि वह दोबारा महिला के साथ संबंध बनाना चाहता था। उसने इसके लिए जबरदस्ती की जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। धक्का देने से महिला के सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

railway employee raped and murdered a woman he met at the station the body remains unidentified

रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन पर मिली महिला का रेप के बाद कर डाला कत्ल, लाश की नहीं हो पाई शिनाख्त

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्टेशन पर मिली एक अनजान महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर रेलवे कर्मचारी ने रेप किया और उसके बाद उसका कत्ल कर डाला। महिला की न्यूड डेडबॉडी 3 सितंबर को मिली थी। इसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्यारोपी रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। वह देवरिया का रहने वाला रेलवे का प्वाइंट्स मैन अभय कुमार तिवारी है। महिला की लाश गोरखपुर झगहां थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास मिली थी।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभय ने महिला को सुनसान स्थान पर ले जाने और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। दोबारा जबरदस्ती करने का विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई और आरोपी के धक्का देने से महिला के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि तीन सितंबर को झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास एक महिला का शव मिला था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया था। महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए झंगहा पुलिस के साथ फोरेंसिक, साइबर, सर्विलांस, स्वाट और एसओजी की टीमें लगाई गईं थी। शव के पास मिले मोबाइल में लगे सिम के सीडीआर से महिला की लोकेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। इसके बाद स्टेशन और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

करीब 100 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर रूट के कैमरे चेक किए गए। टीमों ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर रेलवे स्टेशन से मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, खोराबार, रामनगर करजहा और मोतीराम अड्डा होते हुए घटनास्थल की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुटेज दिखाकर व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी पहचान गोरखपुर में तैनात रेलवे में प्वाइंट्स मैन अभय तिवारी के रूप में हुई।

महिला की पहचान बनी चुनौती, जुटी टीम

महिला के हत्या का तो पुलिस ने खुलासा कर लिया है लेकिन उसकी पहचान चुनौती बनी हुई है। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला की पहचान के लिए पुलिस, सर्विलांस और साइबर टीम लगातार प्रयास कर रही है। मोबाइल नंबर की सीडीआर से मिली लोकेशन के आधार पर टीम भेजकर भी महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन से महिला को साथ ले गया था आरोपी अभय

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ल गांव निवासी अभय कुमार तिवारी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की गई तो उसने घटना कबूल करते हुए बताया कि महिला उसे दो सितंबर की देर शाम करीब 7:30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। महिला बोल नहीं पा रही थी। पुलिस के मुताबिक, अभय ने महिला को संबंध बनाने के इरादे से उसी रात दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास सुनसान जगह पर ले जाने और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार दोबारा जबरदस्ती करने के प्रयास का महिला ने विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और अभय ने महिला को धक्का दे दिया। महिला जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी डर के कारण महिला को वहीं छोड़कर स्कूटी से फरार हो गया। झंगहा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपित रेलकर्मी शादीशुदा है और बच्चों का पिता है।



Source link

Previous Post

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

Next Post

केकराही. मेधावी छात्रों का हुआ चयन

Next Post

केकराही. मेधावी छात्रों का हुआ चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.