• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. एसडीएम ने कंपोजिट स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता……


दुद्धी स्थित कंपोजिट स्कूल का मंगलवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में नामांकित बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन के स्तर, साफ-सफाई व्यवस्था तथा प्रशासनिक अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम के निरीक्षण से विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए गए मध्यान्ह भोजन को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर खाया। भोजन करने के बाद उन्होंने उसकी गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता का प्रत्यक्ष रूप से आकलन किया। एसडीएम ने रसोईघर और भंडार गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और रखरखाव की स्थिति देखी।

एसडीएम ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

Previous Post

सोनभद्र. विशाल पीडीए महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सपा सरकार बनाने का किया आह्वान

Next Post

‘हैवान’ से पहले इन 6 फिल्मों में शक्तिशाली विलेन बनकर दहशत फैला चुके हैं अक्षय कुमार, 1 छोड़कर सब हुई हिट

Next Post
‘हैवान’ से पहले इन 6 फिल्मों में शक्तिशाली विलेन बनकर दहशत फैला चुके हैं अक्षय कुमार, 1 छोड़कर सब हुई हिट

'हैवान' से पहले इन 6 फिल्मों में शक्तिशाली विलेन बनकर दहशत फैला चुके हैं अक्षय कुमार, 1 छोड़कर सब हुई हिट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.