• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विशाल पीडीए महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सपा सरकार बनाने का किया आह्वान

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


Sonbhadra।  रॉबर्ट्सगंज स्थित चंडी होटल के पास सोन पैलेस में विशाल पीडीए महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी और जन अधिकार पार्टी के नेताओं के साथ पीडीए समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय और पीडीए की एकजुटता पर जोर देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत का संकेत है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज ने तय कर लिया है कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर सामाजिक न्याय के विरोध में काम करने और किसानों, नौजवानों, मजदूरों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों व व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पीडीए सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। गरीब और कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई के लिए सभी को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा।

सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए पीडीए समाज को और अधिक जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आबादी के अनुपात में समाज के लोगों को अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने पीडीए समाज से एकजुट होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने की अपील की। कार्यक्रम में सपा, जन अधिकार पार्टी और पीडीए समाज से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous Post

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, क्या रहा सर्वोच्च अदालत का रुख?, Ncr Hindi News

Next Post

विंढमगंज. एसडीएम ने कंपोजिट स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील

Next Post

विंढमगंज. एसडीएम ने कंपोजिट स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.