• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. तेरह वर्षों से लापता युवक बनकर परिवार को ठगने वाला गिरोह बेनकाब, तथाकथित साधुओं का गिरोह गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संजय सिंह…..


चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साधु के वेश में पहुंचकर लापता युवक बन परिवार की भावनाओं से खेला, पहले 6 लाख रुपये मांगे, फिर 5 लाख की मांग पर आ गए। ठगी की कोशिश के दौरान परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऐसे परिवारों की तलाश करते थे जिनका कोई परिजन लंबे समय से लापता हो। इसके बाद साधु या अन्य वेश धारण कर परिवार तक पहुंचते और खुद को लापता सदस्य बताकर भावनात्मक दबाव बनाते थे। डर और अंधविश्वास का माहौल पैदा कर

रुपये ऐंठने की कोशिश की जाती थी। इस मामले में परिवार को विंध्याचल बुलाया गया और कथित लापता युवक की पहचान साबित करने के लिए शरीर पर बताए गए निशान भी दिखाए गए। बाद में गुरु की दक्षिणा और भंडारे के नाम पर 4 हजार लोगों को 4 बार भोजन कराने की बात कहकर 6 लाख रुपये मांगे गए। रकम जुटाने में असमर्थता जताने पर मांग घटाकर 5 लाख रुपये कर दी गई।

परिवार द्वारा बताए गए खाते में 1 लाख रुपये भेजे जाने के बाद भी आरोपियों ने और रकम की मांग की। लगातार संदिग्ध गतिविधियों से परेशान परिवार ने थाना चोपन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरा गोसाई पुत्र छोटकाऊ उम्र करीब 46 वर्ष निवासी खमउआ थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर सिंटू पुत्र भाई उम्र करीब 29 वर्ष निवासी पूरे तिवारी थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर सेहालु उर्फ सेलू पुत्र छोटकऊ उम्र करीब 66वर्ष निवासी खमउआ थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर मंगल प्रसाद पुत्र भगेलु गोसाई उम्र 29 वर्ष निवासी पूरे तिवारी थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी करने की बात बताई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में जांच कर रही है। पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्रा, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, संजीत कुमार एवं पुष्प यादव शामिल रहे।

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा, संदीप जैन समेत 8 सदस्यों के नाम का भी ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, क्या रहा सर्वोच्च अदालत का रुख?, Ncr Hindi News

Next Post
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, क्या रहा सर्वोच्च अदालत का रुख?, Ncr Hindi News

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, क्या रहा सर्वोच्च अदालत का रुख?, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement