Last Updated:
हाउस अरेस्ट होने के बावजूद सपा सांसद के सहारनपुर पहुंचने और मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे पोस्टर के मामले में कार्रवाई करते हुए जिले के एसएसपी ने 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. बता दें कि सपा का एक डेलिगेशन सहारनपुर जाकर मस्जिद कमिटी से मुलाकात करने वाला था और साथ ही ज्ञापन सौंपने वाला था. इससे पहले ही पुलिस ने सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया था.
मुजफ्फरनगर में लगे दंगे की बरसी के पोस्टर.
मुजफ्फरनगरः सहारनपुर मस्जिद विवाद के बीच पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है. क्योंकि सपा सांसद हरेंद्र मलिक हाउस अरेस्ट होने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर सहारनपुर में मस्जिद स्थल पर पहुंच गया. साथ ही मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर शहर के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगाए गए थे, जिनको लेकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना सिविल लाइन के 8 और शहर कोतवाली के 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इनमें चार दारोगा, स्थानीय अभिसूचना ईकाई (एलआईयू) के एक उपनिरीक्षक और नौ सिपाही शामिल हैं. बता दें कि समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया था कि उनका एक डेलिगेशन सहारनपुर जाकर ज्ञापन सौंपेगा.
पुलिस को चकमा दे गए हरेंद्र मलिक
सपा के इस ऐलान के बाद पुलिस ने जिले के माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सपा के डेलिगेशन में शामिल नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया. वहीं कुछ नेताओं को बीच रास्ते में रोक लिया. लेकिन इस बीच अपने घर पर हाउस अरेस्ट हुए हरेंद्र मलिक पुलिस को चकमा देते हुए सहारनपुर पहुंच गए और ज्ञापन सौंप आए. वहीं मुजफ्फरनगर के अलग-अलग इलाकों में दंगे की बरसी पर लगे पोस्टर से विवाद शुरू हो गया. हालांकि पुलिस ने आनन-फानन में सभी पोस्टरों को फाड़कर हटा दिया.
संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा, मुजफ्फरनगर दंगे सनातनी न भूले है न कभी भूलेंगे, न आपको माफ किया है न करेंगे. अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर दंगे के लिए सनातियों से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. अखिलेश यादव आज भी वही चेहरा दिखा रहे हैं, जब दंगों में सनातनी काटे जा रहे थे, तब तो सैफई में नाच गाने देख रहे थे. सहारनपुर मामले में संगीत सोम ने कहा कि जो गिराई गई वो मस्जिद थी ही नहीं, वह सिर्फ एक अवैध बिल्डिंग थी, जो सरकारी जमीन पर बनी थी. क्या अखिलेश नहीं चाहते हैं कि सरकारी जमीनें खाली करवाई जाएं.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

