• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका

Admin by Admin
September 8, 2026
in खेल
0
हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका

[ad_1]

Last Updated:August 16, 2026, 19:21 IST

India hold favourites China to 2-2 draw: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप के पूल डी के कड़े मुकाबले में पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीन को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया. भारत के लिए नवनीत कौर और दीपिका ने शानदार गोल दागे, जबकि चीन की ओर से झांग यिंग और मा निंग ने गोल किए. पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाने के बावजूद भारतीय टीम को अंतिम क्षणों में विवादित फैसलों का सामना करना पड़ा. अब भारत का अगला मुकाबला 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से होगा.

विश्व कप में 'शेरनियों' का दमदार आगाज, भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट को सिखाया सबक Zoom

भारत और चीन मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर हुआ खत्म.

एम्सटेलवीन. भारतीय महिला हॉकी टीम ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन को सबसे कठिन मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ पर रोककर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.  पूल डी में भारत के लिए सबसे कठिन चुनौती माने जा रहे इस मुकाबले में भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही दबदबा बना लिया था और चीन को खुलकर खेलने नहीं दिया. हाफटाइम तक उसके पास 2-1 की बढत थी.

आखिरी क्वार्टर में अगर भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था. पूरे मैच में शानदार फॉर्म में रही नवनीत कौर सर्कल में गेंद लेकर घुसने का प्रयास कर रही थी लेकिन चीन ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया. मैच के बाद भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिए जाने पर नाराजगी भी जताई थी.

भारत और चीन मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर हुआ खत्म.

भारत के लिए नवनीत कौर (आठवां मिनट) और दीपिका (26वां मिनट) ने गोल दागे जबकि चीन के लिए 14वें मिनट में झांग यिंग ने पेनल्टी स्ट्रोक पर और 39वें मिनट में मा निंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया.  भारत को अब 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है जिसे आज एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने 4-0 से हराया.  भारत ने बेहद आक्रामक शुरूआत की और दूसरे ही मिनट में बायीं विंग से सुनेलिटा टोप्पो गेंद लेकर सर्कल में घुसी जिन्होंने दीपिका को पास दिया लेकिन उनके डिफ्लेक्शन के प्रयास को चीनी गोलकीपर लि तिंग ने नाकाम कर दिया.

इसके तीन मिनट बाद बलजीत से गेंद लेकर दाहिनी विंग से लालरेम्सियामी ने सर्कल में प्रवेश करके भारत के लिये पेनल्टी कॉर्नर बनाया. उस समय ड्रैग फ्लिकर दीपिका मैदान पर नहीं थी जिनकी गैर मौजूदगी में नवनीत ने हिट लिया लेकिन सफलता नहीं मिली.  हैदराबाद में विश्व कप क्वालीफायर में चार गोल करके ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रही नवनीत ने आठवें मिनट में भारत को पहली सफलता दिलाई. भारत को मिली फ्री हिट पर नेहा ने सर्कल पर नवनीत को गेंद सौंपी और उसने जबर्दस्त टाइमिंग और नियंत्रण दिखाते हुए फील्ड गोल दागा.

पहले क्वार्टर का खेल पूरी तरह से भारत के नाम रहा. बलजीत और लालरेम्सियामी ने दोनों विंग से उम्दा प्रदर्शन किया जबकि फॉरवर्ड पंक्ति ने कई बार चीन के सर्कल में सेंध लगाई.  रेफरी ने चीन को पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक दिया चूंकि उन्हें लगा कि शिल्पी डबास ने चीन की झांग यिंग को बाधा पहुंचाई थी. भारत ने रेफरल लिया जिसे टीवी अंपायर ने नकार दिया और यिंग ने चीन के लिए बराबरी का गोल दागा.

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही शिल्पी ने पेंग यांग की रिवर्स हिट रोककर चीन को बढत बनाने से रोका. भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने लगातार हमले जारी रखे और इसका परिणाम 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला. इस बार भी दीपिका मैदान पर नहीं थी और नवनीत का पहला और रिबाउंड शॉट चीनी डिफेंस ने कामयाब नहीं होने दिया. लालरेम्सियामी को दूसरी हिट पर चोट भी लगी और उन्हें कुछ देर के लिये मैदान से जाना पड़ा.  भारत को पेनल्टी कॉर्नर पर पहली सफलता दीपिका ने दिलाई और 24वें मिनट में गोल करके भारत को 2 -1 से बढत दिला दी. इस फैसले के खिलाफ चीन का वीडियो रेफरल नाकाम रहा.

भारत ने हाफ टाइम तक चीन के खिलाफ 2-1 की बढत बना ली थी.  चीन ने तीसरे क्वार्टर में मैच में वापसी की और लगातार हमलों से भारतीय डिफेंस को व्यस्त रखा. वहीं पहले क्वार्टर में आक्रामक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी रक्षात्मक हॉकी खेलते दिखे जिसका फायदा चीन ने उठाया.  अपना 314वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही टूर्नामेंट की सबसे अनुभवी खिलाड़ी सविता ने 33वें मिनट में शानदार बचाव करके चीन को बढत लेने से रोका. इसके पांच मिनट बाद पेंग यांग का गोल पर हमला उन्होंने फिर बचाया लेकिन अगले मिनट मिले पेनल्टी कॉर्नर पर मा निंग ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया.

चीन को 39वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला और एक बार फिर सविता ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करके झांग यिंग के प्रयास को नाकाम कर दिया. आखिरी क्वार्टर में नवनीत ने 52वें मिनट में सर्कल के भीतर लालरेम्सियामी को क्रॉस दिया लेकिन उसने स्टिक लगाने में देर कर दी. रिबाउंड पर उसके शॉट लेने से पहले ही चीन के डिफेंडरों ने गेंद छीन ली. अगले मिनट चीन की झोउ मोरांग को ग्रीन कार्ड मिला और उसे दो मिनट तक दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा लेकिन भारत इसका फायदा नहीं उठा सका. चीन को 56वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका .

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 16, 2026, 19:21 IST

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कानूनी पचड़े में फंसीं नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का मानहानि केस, छवि बिगाड़ने का लगाया आरोप

Next Post

सहारनपुर चुपके से पहुंचे SP सांसद, दंगे की बरसी पर लगा पोस्टर, SSP ने 14 को कर दिया सस्पेंड

Next Post
सहारनपुर चुपके से पहुंचे SP सांसद, दंगे की बरसी पर लगा पोस्टर, SSP ने 14 को कर दिया सस्पेंड

सहारनपुर चुपके से पहुंचे SP सांसद, दंगे की बरसी पर लगा पोस्टर, SSP ने 14 को कर दिया सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement