• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

Admin by Admin
September 8, 2026
in खेल
0
अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का


Last Updated:August 17, 2026, 21:48 IST

जूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही हैं. अनाहत सिंह का अब अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में मेडल के रंग को बदलने की है. पिछली बार अनाहत ने मिश्रित युगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था. ऐसे में इस बार उनका लक्ष्य गोल्ड या फिर सिल्वर मेडल का है.

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्काZoom

अनाहत सिंह

नई दिल्ली: विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अगले महीने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में पिछली बार जीते पदकों का रंग बदलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. भारत की 18 वर्षीय अनाहत ने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में मिश्रित युगल और टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते थे. मिश्रित युगल में उन्होंने अभय सिंह के साथ जोड़ी बनाई थी जबकि टीम स्पर्धा में उनके साथ जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल और तन्वी खन्ना थीं.

अनाहत ने कहा, ‘‘मैं अपने पदक का रंग बदलना चाहती हूं. एशियाई खेलों तक मेरे पास जो एक महीना बचा है उसमें कड़ी ट्रेनिंग करूंगी और हरसंभव प्रयास करूंगी. उम्मीद है कि पदक का रंग बदलने और पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहूंगी.’’ उन्होंने कहा कि विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने का जश्न मनाने का उनके पास अधिक समय नहीं है क्योंकि 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी करनी है.

पीछे की सफलता को भुलाकर एशियन गेम्स पर फोकस-अनाहत

अनाहत ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट खत्म हुए लगभग दो सप्ताह हो गए हैं इसलिए अब इसका अहसास थोड़ा होने लगा है. लेकिन अब मुझे एशियाई खेलों पर ध्यान देना है और उससे पहले कुछ टूर्नामेंट भी हैं. इसलिए मैं पिछली प्रतियोगिता को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रही हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बेशक उससे मिली सीख को अपने साथ लेकर चलूंगी लेकिन अब आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान देना है और उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान देना है.’’

इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि विश्व जूनियर खिताब जीतने के बाद उनकी जिंदगी में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है. उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो ज्यादा नहीं. असल में बहुत कुछ नहीं बदला है. मुझे अब भी वही प्रतियोगिताएं खेलनी हैं. यह बस एक छोटी सी उपलब्धि है. मुझे अभी बहुत कुछ हासिल करना है और बहुत खेलना है.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 17, 2026, 21:48 IST



Source link

Previous Post

‘महाभारत’ के इंद्रदेव, कभी सिर पर था स्टारडम का ताज, फिर पाई-पाई को हुए मोहताज, वृद्धाश्रम में भी काटे दिन

Next Post

जीतेंद्र मिश्र कल संभालेंगे सीईओ का कार्यभार, राम मंदिर में पहले करेंगे दर्शन-पूजन, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
जीतेंद्र मिश्र कल संभालेंगे सीईओ का कार्यभार, राम मंदिर में पहले करेंगे दर्शन-पूजन, Uttar-pradesh Hindi News

जीतेंद्र मिश्र कल संभालेंगे सीईओ का कार्यभार, राम मंदिर में पहले करेंगे दर्शन-पूजन, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.