• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कौन हैं ‘जायंट किलर’ आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका

Admin by Admin
September 8, 2026
in खेल
0
कौन हैं ‘जायंट किलर’ आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका


Last Updated:August 18, 2026, 07:38 IST

Who is Ayush Shetty: वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के पहले ही दिन भारत के आयुष शेट्टी ने उलटफेर कर सनसनी मचा दी. आयुष ने पहले दौर के मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 चीनी शटलर शी यू की को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. शी इस प्रतियोगिता के मौजूदा चैंपियन थे. ऐसे में आइए जानते हैं शी यू की को हराने वाले कौन हैं आयुष शेट्टी.

कौन हैं आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर मचाई सनसनीZoom

भारत के स्टार शटलर आयुष शेट्टी

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन के नए स्टार आयुष शेट्टी ने विश्व चैंपियनशिप के अपने पहले ही मैच में सनसनी मचा दी. आयुष शेट्टी को भारतीय बैडमिंटन में जायंट किलर भी कहा जाता है. उन्होंने पहले दौर के मुकाबले में मौजूदा चैंपियन और विश्व नंबर-1 शी यू की को हराकर उलटफेर किया. 21 साल के आयुष ने शी यू की को 21-14, 13-21, 21-19 से हराया और दूसरे दौर में एंट्री मारी. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं भारत के नए सुपरस्टार शटलर आयुष शेट्टी.

कौन हैं शटलर आयुष शेट्टी?

आयुष शेट्टी भारत के उभरते हुए युवा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. आयुष कर्नाटक के कारकला के रहने वाले हैं. अपने 6 फीट 5 इंच के लंबे कद, आक्रामक स्मैश और बेहतरीन कोर्ट कवरेज के लिए पहचाने जाने वाले आयुष प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग लेते हैं. आयुष नेशनल लेवल पर लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं.

उन्होंने 2023 बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पहली बार सुर्खियों बटोरी थी. इसके अलावा उन्होंने 2024 ओडिशा मास्टर टूर्नामेंट भी अपने नाम किया और सीनियर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सर्किट पर तेजी से अपनी खास पहचान बनाई है. इसके अलावा आयुष बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में 1965 के बाद मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी भी बन चुके हैं.

दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी को हराकर खुश हैं आयुष

दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी पर जीत के बाद आयुष ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने मैच के बाद कहा कि, ‘‘मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. यह वास्तव में बहुत खास जीत है. मैं आज जिस तरह खेला, उससे बेहद खुश हूं. मुझे पता था कि यह मुकाबला बहुत कठिन होगा और मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. मैं मानसिक और शारीरिक रूप से इसके लिए तैयार था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद से संयम बनाये रखने के लिए कह रहा था. वह तेजी से वापसी कर रहे थे और लय भी उनके पक्ष में थी. मैं जो भी करने की कोशिश कर रहा था, वह किसी तरह उसे सफल नहीं होने दे रहे थे. इसलिए मैं खुद से शांत रहने और आक्रामक बने रहने के लिए कह रहा था.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 18, 2026, 07:38 IST



Source link

Previous Post

KBC में 1 करोड़ जीतने वालीं IPS मोहिता शर्मा, अमिताभ बच्चन भी थे जिनके मुरीद, UPSC में 4 बार हुई थीं फेल

Next Post

Kanpur millionaire businessman murder case | Bahu is murder of Sasur

Next Post
Kanpur millionaire businessman murder case | Bahu is murder of Sasur

Kanpur millionaire businessman murder case | Bahu is murder of Sasur

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.