• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

KBC में 1 करोड़ जीतने वालीं IPS मोहिता शर्मा, अमिताभ बच्चन भी थे जिनके मुरीद, UPSC में 4 बार हुई थीं फेल

Admin by Admin
September 8, 2026
in मनोरंजन
0
KBC में 1 करोड़ जीतने वालीं IPS मोहिता शर्मा, अमिताभ बच्चन भी थे जिनके मुरीद, UPSC में 4 बार हुई थीं फेल


Last Updated:September 07, 2026, 21:59 IST

Kaun Banega Crorepati Throwback : आईपीएस मोहिता शर्मा कुछ साल पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं. उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए गेम शो से 1 करोड़ रुपये जीते थे. मोहिता शर्मा की आईपीएस बनने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. जहां लोग 2-3 कोशिशों के बाद हार मान लेते हैं, वहीं मोहिता शर्मा ने 5वीं कोशिश में यूपीएससी का एग्जाम क्रैक किया था. वे चार बार फेल हुई थीं. उन्होंने उस ‘माइंडसेट’ के बारे में बताया था, जो लोगों को विजेता बनाता है.

ख़बरें फटाफट

KBC में 1 करोड़ जीतने वालीं IPS मोहिता शर्मा, अमिताभ बच्चन भी थे जिनके मुरीदZoom

आईपीएस मोहिता शर्मा कंटेस्टेंट बनकर जब केबीसी में पहुंचीं. (फोटो साभार: Instagram@mohitasharma_ips/SET@KBC)

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन प्रसारित हो रहा है. अमिताभ बच्चन सवालों के साथ कंटेस्टेंट के किस्से सुनते और सुनाते हैं. गेम शो कई बार जिंदगी के गहरे सबक दे जाता है. कंटेस्टेंट और उनकी कहानियां दर्शकों के दिलों में घर कर जाती हैं, जो भुलाए नहीं भूलते. मोहिता शर्मा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो पेशे से आईपीएस हैं. वे ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं और अपने शानदार खेल से 1 करोड़ जीते थे.

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ प्रसारण के बीच गेम शो के थ्रोबैक वीडियो और किस्से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. आईपीएस मोहिता शर्मा के केबीसी के पुराने वीडियो पर लोगों की नजर गई, तो लोग उनके बारे में फिर से जानने को बेताब हो उठे. उन्होंने तब जिस तरह का खेल दिखाया था, उससे अमिताभ बच्चन के साथ-साथ तमाम दर्शक भी उनकी बुद्धिमत्ता के कायल हो गए थे. मोहिता शर्मा ने अपने ज्ञान और ‘माइंडसेट’ से साबित किया था कि अगर कोई ठान ने, तो कुछ भी हासिल करना नामुमकिन नहीं. वे कैसे आईपीएस बनीं, इसके पीछे उनके उस जज्बे की कहानी है, जिसने उन्हें कभी हार मानने नहीं दिया. लोग अक्सर दो-तीन बार फेल होने के बाद हार मान लेते हैं, मगर मोहिता शर्मा 5 प्रयास के बाद आईपीएस बनी थीं.

अमिताभ बच्चन भी हो गए थे मुरीद
आईपीएस मोहिता शर्मा जब साल 2020 में ‘केबीसी 12’ की हॉटसीट पर बैठी थीं, तब अमिताभ बच्चन के मुश्किल सवालों का बेबाकी से जवाब दिया था. बिग बी भी उनकी समझ के मुरीद हो गए थे. उन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों का न सिर्फ दिल जीता, बल्कि उस सीजन में 1 करोड़ जीतने वाली कंटेस्टेंट भी बनी थीं. लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, मोहिता शर्मा यूपीएससी एग्जाम में 262वीं रैंक हासिल करने के बाद आईपीएस बनी थीं.

नाकामियों से सीखकर बढ़ीं आगे
मोहिता शर्मा को अपनी पहली 4 कोशिशों में नाकामी मिली थी, मगर उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी गलतियों से सीखना जारी रखा और 2017 में 5वीं बार यूपीएससी परीक्षा में बैठीं और सफल रहीं. वे पढ़ाई में शुरू से अच्छी थीं. उन्होंने द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूली पढ़ाई की थी. 10वीं और 12वीं में उनके अंक 90 फीसदी से ज्यादा थे. मोहिता शर्मा ने 12वीं के बाद बीटेक की पढ़ाई की. आईपीएस मोहिता शर्मा का मानना है कि असफलताएं हमें अपनी गलतियां सुधारने का मौका देती हैं. अगर आप खुद को भटकने से बचा लेते हैं, अपने गोल पर ध्यान लगाकर मेहनत करते हैं, गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 21:59 IST





Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : आज पुरानी बातों को भूलने में ही भलाई, मेष राशि वालों न करना ये गलती

Next Post

कौन हैं ‘जायंट किलर’ आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका

Next Post
कौन हैं ‘जायंट किलर’ आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका

कौन हैं 'जायंट किलर' आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement