Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 September 2026 : मेष राशि के लिए आज भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा. शुभ अंक एक और तीन होगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. आज मास भाद्रपद, पक्ष कृष्ण, तिथि द्वादशी, नक्षत्र पुष्य, योग परिघ और करण तैलप है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे. आज नौकरी और व्यापार में आपकी नेतृत्व क्षमता दिखाई देगी. वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें. बड़े निवेश में जल्दबाजी न करें. रुके हुए आर्थिक मामलों में बातचीत आगे बढ़ सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर बहस न करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज चंद्रमा का प्रभाव रहेगा, जो घर संपत्ति और माता से जुड़े भाव को सक्रिय करेगा. सूर्य के सिंह राशि में होने की वजह से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. आज मास भाद्रपद है. पक्ष कृष्ण है. तिथि द्वादशी है. नक्षत्र पुष्य है. योग परिघ और करण तैलप है. चंद्र राशि आज कर्क राशि है. सिंह राशि में सूर्य रहेंगे. आज अयन दक्षिणायन है. ऋतु शरद है. सूर्योदय 5:41 बजे और सूर्यास्त 6:10 बजे होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक लाभ प्रदान करता है. राहुकाल 3 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें.
नजर आएंगे प्रभावशाली
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्रेम और दांपत्य जीवन में आज आप थोड़े प्रभावशाली रहेंगे. किसी पुरानी बात को लेकर बहस न करें. विश्वास और स्पष्ट बातचीत रिश्तों को मजबूत बनाएंगे. परिवार आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. माता या किसी वरिष्ठ महिला का सहयोग मिल सकता है. घर की कोई पुरानी समस्या बातचीत से सुलझने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव, बेचैनी और नींद की कमी से बचें. पेट और पाचन संबंधी छोटी परेशानी हो सकती है. खान-पान में सावधानी रखें.
सुंदरकांड का ये उपाय आएगा काम
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा. शुभ अंक 1 और 3 होगा. भाग्यांक 9 रहेगा. शुभ रंग लाल और केसरिया है. शुभ दिशा पूर्व होगी. आज के लिए शुभ देवता हनुमान जी होंगे. आज मंगलवार होने की वजह से प्रातः स्नान के बाद हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. ओम हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए शुभ होगा. गुड़ और चने का दान करें. इसके आपका पूरा दिन शुभ बीतेगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
