• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Kanpur millionaire businessman murder case | Bahu is murder of Sasur

Admin by Admin
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Kanpur millionaire businessman murder case | Bahu is murder of Sasur


Last Updated:September 07, 2026, 23:40 IST

Kanpur Millionaire Murder: कानपुर के चर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें मृतक की बहू शालू ही इस खौफनाक मर्डर की मास्टरमाइंड निकली. पुलिस जांच में सामने आया कि शालू ने संपत्ति और पैसों के लालच में पुराने नौकर के साथ मिलकर ससुर की हत्या की साजिश रची थी. घटना के बाद जो बहू ससुर की मौत पर फफक-फफक कर रो रही थी, उसका असली चेहरा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स उसे ‘मर्डर रानी’ और ‘मासूम चेहरा निगाहें फरेबी’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं.

'मासूम चेहरा निगाहें फरेबी…' ससुर की मर्डर कराने वाली बहू पर लोग क्या बोले?Zoom

ससुर की हत्या कराने वाली बहू शालू.

Kanpur Murder News: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने रिश्तों के कत्ल की सभी सीमाओं को पार कर दिया है. कल्याणपुर के पॉश इलाके में हुए करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने एक ऐसा पर्दाफाश किया है जिसे जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर का कोई और नहीं बल्कि घर की बहू शालू मिनोचा ही मास्टरमाइंड निकली है. पुलिस के खुलासे के बाद से जहां एक तरफ पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है, वहीं सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा और तीखी प्रतिक्रियाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है.

जब परिवार पार्टी से लौटकर आया और विनीत मिनोचा का खून से लथपथ शव मिला, तो बहू शालू ऐसे फफक-फफक कर रो रही थी कि किसी को सपने में भी यह अंदाजा नहीं था कि इस खौफनाक साजिश के पीछे खुद यही महिला है. पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर परत दर परत राज खुलते चले गए. डीसीपी कासिम अब्दाली ने बताया कि नौकर ने बताया कि शालू ने ही अपने ससुर की हत्या के लिए पूरी साजिश रची थी.

पूरी प्लानिंग थी

मुख्य आरोपी व पूर्व नौकर विशाल तथा उसके साथी को घर में चुपचाप एंट्री कराई थी. आरोपियों का प्लान शुरू में यह था कि विनीत के सोने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या को ‘हार्ट अटैक’ का रूप दे दिया जाए, लेकिन जब वे देर रात तक नहीं सोए, तो बेखौफ होकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई.

लोगों का रिएक्शन

कानपुर हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. कई यूजरों ने इस हत्याकांड में शामिल बहू पर लगातार निशाना साध रहे हैं. एक यूजर 1998golusingh ने लिखा, ‘मासूम चेहरा दिखाएं फरेबी’, तो वहीं pujas7123 ने कमेंट किया कि “ये तो… अच्छा है कि पति को तो बख्श दिया.’ एक अन्य ने उसके पति और मृतक बिजनेसमैन के बेटे पर शक जाहिर करते हुए कहा, ‘पति की भी जांच करो. मुझे शक है कि वह भी शामिल हो सकता है.’ और फिर कानपुर पुलिस को टैग किया है. Priya828 ने लिखा है, ‘आज कल सब लड़कियां ऐसी ही हैं.’ वहीं, your_avl_usha1010 ने लिखा है कि लोग ऐसे होते हैं. zubairaalam27122025 ने पूछा कि ‘कौन से धर्म से…’ एक ने मजाक करते हुए लिखा, ‘अच्छा है कि मैं अंधे के साथ बहरा भी हूं.’ मानव_इंडियाना ने लिखा है, ‘यह इंसानी फितरत है बस कुछ लोग कर देते हैं और कुछ हिम्मत नहीं कर पाते… इसमें मर्द औरत की कोई बात नहीं होती.’ कुछ यूजर्स ने ताना कसते हुए लिखा कि ‘यह तो पक्की मर्डर रानी निकली है, अभिनय ऐसा किया कि किसी को कानोकान खबर तक न हो.’

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 07, 2026, 23:40 IST



Source link

Previous Post

कौन हैं ‘जायंट किलर’ आयुष शेट्टी? जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बैडमिंटन की दुनिया में मचाया तहलका

Next Post

3 बच्चों की मां आशा भोसले ने पंचम दा से रचाई थी दूसरी शादी, गिफ्ट में आरडी बर्मन ने दी थी झाड़ू, ऐसी थी लव स्टोरी

Next Post
3 बच्चों की मां आशा भोसले ने पंचम दा से रचाई थी दूसरी शादी, गिफ्ट में आरडी बर्मन ने दी थी झाड़ू, ऐसी थी लव स्टोरी

3 बच्चों की मां आशा भोसले ने पंचम दा से रचाई थी दूसरी शादी, गिफ्ट में आरडी बर्मन ने दी थी झाड़ू, ऐसी थी लव स्टोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.