मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आत्माराम आईटीआई के सामने रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक का बायां पैर घुटने के ऊपर से कटकर अलग हो गया। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सहित पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय द्वारा गंभीर घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी चोपन पहुंच वाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिल्ली गजराज नगर निवासी 38 वर्षीय बबलू पुत्र रामबली रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे घर के समीप रेलवे पटरी पार कर दूसरी तरफ जा रहा था।
इसी दौरान अचानक पैसेंजर ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसका बायां पैर कटकर अलग हो गया। पुलिस द्वारा हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।वही घायल बबलू ने बताया कि उस समय एक ट्रेन क्रॉस हो रही थी। इसी दौरान दूसरी पैसेंजर ट्रेन आने पर उसका ध्यान नहीं गया और वह उसकी चपेट में आ गया।
