Last Updated:
अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि भारत का सबसे सफल एक्टर कौन रहा? तो कोई शाहरुख खान कहेगा तो कोई अमिताभ बच्चन तो कोई रजनीकांत. लेकिन हकीकत ये है कि 400 हिट और 50 ब्लॉकबस्टर देने वाला सुपरस्टार तो कोई और ही है. जिसे भारत का सबसे सक्सेसफुल एक्टर माना जाता है. जिसके आगे बाकी स्टार आज भी नहीं टिकते हैं.
अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, चिरंजीवी, रजनीकांत से लेकर शाहरुख खान जैसे सितारों को ‘सबसे महान और बड़े स्टार’ के तौर पर देखा जाता है. लेकिन आपको पता है ये नहीं बल्कि प्रेम नजीर सबसे बड़े स्टार रहे हैं. जिनकी हिट की गिनती के आगे ये सुपरस्टार्स कुछ भी नहीं हैं. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
प्रेम नजीर को उनके चाहने वाले नित्याहरित नायकन (सदाबहार हीरो) कहते थे. जिन्होंने मलयालम इंडस्ट्री पर 3 दशक से भी ज्यादा समय तक राज किया. 50 के दशक से लेकर 80s तक उन्होंने 1000 फिल्मों में काम किया. जिसमें 700 में वह बतौर हीरो नजर आए. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
प्रेम नजीर ने रिकॉर्ड तोड़ फिल्मों में काम किया. इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक, उन्होंने 400 से अधिक हिट और 50 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. ये आंकड़ा कितना बड़ा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अमिताभ बच्चन के पास 60 हिट और 11 ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड है. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं रजनीकांत ने करियर में 70 हिट और 1 दर्जन ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. वहीं शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे आज के सितारों के पास 35-38 हिट फिल्मों का हिसाब-किताब है. सलमान खान ने अपने करियर में एक रिकॉर्ड कायम किया है जो बॉलीवुड में कोई नहीं बना पाया. दरअसल सलमान खान ने 15 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कोई दूसरा हीरो नहीं दे पाया. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
प्रेम नजीर की ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रजनीकांत जैसे स्टार्स की हिट फिल्मों को जोड़ भी लिया जाए तो ये 150 के करीब ही पहुंचती है. जबकि ब्लॉकबस्टर फिल्मों की संख्या 25 तक. ये आंकड़ा प्रेम नजीर से कहीं पीछे है. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
प्रेम नजीर के करियर की बात करें तो साल 1929 में अब्दुल खादर के तौर पर उनका जन्म हुआ. साल 1952 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया. विसाप्पिन्टे विली (1952) ने उनकी जिंदगी बदल दी और इसी फिल्म से उन्हें अपना स्टेज नाम मिला. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मोड़कर नहींदेखा. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
50s के अंत तक आते आते प्रेम नजीर एक जाने माने स्टार बन चुके थे. फिर उन्होंने अपने करियर में एक नया एक्सपेरेंमिंट किया. वह ज्यादातर सामाजिक अन्याय से लड़ने वाले किरदारों को निभाने लगे. ऐसी फिल्मों ने उन्हें और सफल बनाया. उन्होंने अपने करियर में पौराणिक फिल्मों में भी खूब काम किया. वह कभी पर्दे पर प्रभु राम बने तो कभी कृष्ण तो कभी अयप्पा. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
प्रेम नजीर के लिए 1970 सबसे बिजी रहने वाला दशक था. जब वह एक ही समय में 3-4 फिल्मों की एक साथ शूटिंग करते थे. रात दिन काम करते हुए वह कुछ ही हफ्तों में एक फिल्म की शूटिंग को खत्म कर देते थे. साल 1979 में उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और 39 फिल्मों में काम किया. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
80s तक आते आते प्रेम नजीर का करियर ढलने लगा. फिर वह सपोर्टिंग किरदारों में आने लगे. साल 1988 में प्रेम नजीर ने अपनी दिल्ली तमन्ना जाहिर की कि वह मोहनलाल और ममूटी को डायरेक्ट करना चाहते हैं. मगर किस्मत को ये मंजूर नहीं था. 16 जनवरी 1989 को 59 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनकी आखिरी फिल्म कदाथनादन अंबाडी 1990 थी. जिसमें वह मोहनलाल के साथ को-स्टार नजर आए थे. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
