@जे0 के0…

Sonbhadra। तेली गुप्ता साहू समाज संगठन समिति की ओर से रविवार को चतरा ब्लाक के ग्राम सोनवट में संवाद परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के लोगों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त कर सामाजिक एकजुटता, आपसी संवाद और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
कार्यक्रम में संगठन प्रमुख राजेश गुप्ता (राजू तेली), संगठन अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता तथा ग्राम प्रधान मीरा देवी सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान समाज के लोगों ने आपसी सहयोग और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में अर्चना गुप्ता, फुलमती गुप्ता, सीता गुप्ता, चंदा गुप्ता, कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सरिता गुप्ता, अनिता गुप्ता, सुमन देवी के अलावा जगदीश गुप्ता, चंद्रपाल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता, बालकेश गुप्ता, बलिराम गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, किशुन गुप्ता, विनोद गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, बालमुकुंद गुप्ता, गला भरत गुप्ता समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
बैठक के अंत में समाज के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
