• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Yash Toxic OTT Rights: बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ चारों खाने चित, अब OTT डील में घाटे की नौबत, 200 Cr की जगह सिर्फ 30 करोड़ की लगी बोली!

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
Yash Toxic OTT Rights: बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ चारों खाने चित, अब OTT डील में घाटे की नौबत, 200 Cr की जगह सिर्फ 30 करोड़ की लगी बोली!


Last Updated:September 07, 2026, 11:59 IST

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटने के बाद यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के डिजिटल राइट्स के लिए बड़ी कीमत नहीं मिल रही है. रिलीज से पहले जहां मेकर्स इस थ्रिलर के लिए 200 करोड़ की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं बॉक्स ऑफिस पर पस्त होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इसे महज 30 करोड़ का ऑफर दे रहे हैं. शुरुआती सौदे के बिना फिल्म को ओटीटी पर बेचने की यह जल्दबाजी मेकर्स के लिए गले की फांस बन गई है.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार यश की बहुचर्चित गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर पहुंच गई है. इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. करीब 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म की शुरुआत तो बहुत धमाकेदार रही, लेकिन बहुत जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हो गई.

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की मुश्किलें सिर्फ थिएटर्स तक सीमित नहीं हैं, अब इसके डिजिटल यानी ओटीटी राइट्स की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, रिलीज से पहले जिस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिल रहा था, अब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स महज 30 करोड़ रुपये में खरीदने की पेशकश दे रहे हैं.

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘टॉक्सिक की टीम को शुरुआत में ही एक बड़े प्लेटफॉर्म से 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था. हालांकि, मेकर्स की मांग इससे काफी ज्यादा थी और वे 200 करोड़ रुपये से ऊपर की डील चाहते थे. यश को पूरा भरोसा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी, जिसके बाद डिजिटल राइट्स की कीमत खुद-ब-खुद 200 करोड़ के पार पहुंच जाएगी.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

मगर ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद मामला उल्टा पड़ गया है. उम्मीद के मुताबिक, फिल्म कमाई नहीं कर पाई. इसी वजह से ओटीटी राइट्स की डील पर बहुत बड़ा फर्क पड़ता नजर आ रहा है. सोर्स के मुताबिक, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स सभी भाषाओं के राइट्स के लिए महज 30 करोड़ रुपये जैसी मामूली रकम ऑफर कर रहे हैं.

थिएटर्स में रिलीज के बाद लगे इस झटके से अब ‘टॉक्सिक’ फिल्म के मेकर्स नुकसान की भरपाई के लिए नए रास्ते तलाश रहे हैं. चूंकि फिल्म में काफी एडल्ट कंटेंट और बोल्ड सीन्स हैं, इसलिए ओटीटी के लिए इसका एक अलग वर्जन तैयार करने पर विचार चल रहा है.

सूत्र ने आगे बताया, ‘मेकर्स अब फिल्म का एक नया एडिट कट तैयार करने की सोच रहे हैं, ताकि ओटीटी से थोड़ी बेहतर डील मिल सके. घाटे को कम करने के लिए फिलहाल कई विकल्पों पर बातचीत जारी है, जिनमें से एक यह नया डिजिटल कट भी है.’

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 243.40 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका कुल ग्रोस कलेक्शन 290.50 करोड़ तक पहुंचा है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म 44 करोड़ का बिजनेस कर पाई है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 334.50 करोड़ रुपये हो चुका है.

बताते चलें कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म है. फिल्म में सुपरस्टार यश के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है, जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुताराया और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं. इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 07, 2026, 11:59 IST



Source link

Previous Post

सोनभद्र. तेली गुप्ता साहू समाज की संवाद परिचय बैठक आयोजित

Next Post

फुटबॉल छूटने पर बहाए आंसू, कोच की सलाह पर खेलने लगी हॉकी, कौन हैं धोनी को आइडल मानने वाली बिचू देवी

Next Post
फुटबॉल छूटने पर बहाए आंसू, कोच की सलाह पर खेलने लगी हॉकी, कौन हैं धोनी को आइडल मानने वाली बिचू देवी

फुटबॉल छूटने पर बहाए आंसू, कोच की सलाह पर खेलने लगी हॉकी, कौन हैं धोनी को आइडल मानने वाली बिचू देवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.