मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..लंदन और दुबई थीम पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट, झूला और जलपरी आकर्षण का केंद्र

रॉबर्ट्सगंज नगर का हाईडिल मैदान जल्द ही मनोरंजन और खरीदारी के रंग में रंगने वाला है। जीवीआर ग्रुप की ओर से यहां एक अक्टूबर से राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा मेला आयोजित किया जाएगा।

मेले के आयोजन को लेकर रविवार को आचार्यो की उपस्थिति में विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही मेला परिसर को तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।

ग्रुप के प्रबंधक विकास तिवारी ने बताया कि सोनभद्र में पिछले कई वर्षों से विभिन्न स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी रॉबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में मेला लगाया जा रहा है।

मेले में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए ग्रेविटी, कोलंबस, ब्रेक डांस, सुनामी, ड्रैगन ट्रेन और हवाई झूले लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए वाटर बोट और कार समेत अन्य आकर्षण भी होंगे।

मेले में रेडीमेड कपड़े, चादर, हैंडलूम पर्दे, साड़ी, सहारनपुर की लकड़ी के सामान, राजस्थान के अचार-मुरब्बे, किचन सामग्री, खादी के कपड़े, जूते-चप्पल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें सजेंगी।

खानपान और फास्ट फूड के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। लंदन और दुबई थीम पर सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र होंगे। जलपरी और ग्रेवीटी झूला मेले का मुख्य आकर्षण होंगे।

