• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शूटिंग के दौरान अचानक छूने लगा को-स्टार, भड़कीं राधिका आप्टे, आव देखा न ताव जड़ दिया थप्पड़

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
शूटिंग के दौरान अचानक छूने लगा को-स्टार, भड़कीं राधिका आप्टे, आव देखा न ताव जड़ दिया थप्पड़


Last Updated:September 06, 2026, 19:44 IST

राधिका आप्टे ने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी पहचान बनाई. उन्होंने शूटिंग के दौरान को-स्टार को थप्पड़ मारा था. 2005 में ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ से करियर शुरू किया. चलिए उनका एक किस्सा सुनाते हैं.

राधिका आप्टे उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े फिल्मी परिवार से आए अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने ग्लैमर से ज्यादा अपनी एक्टिंग और अलग तरह की कहानियों को महत्व दिया. आज वह हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर रही हैं. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

वह अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. इसी वजह से उनके करियर से जुड़े कई किस्से चर्चा में रहे हैं. ऐसा ही एक किस्सा उस समय सामने आया, जब उन्होंने शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार की हरकत पर उसे थप्पड़ जड़ दिया था. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ. बचपन से ही उनका झुकाव कला की तरफ था. उन्होंने करीब आठ साल तक कथक सीखा और इसी दौरान थिएटर से भी जुड़ गईं. थिएटर में उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्मों में राधिका की शुरुआत साल 2005 में फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ से हुई. इसके बाद उन्होंने छोटे-बड़े कई किरदार किए. साल 2009 की बंगाली फिल्म ‘अंतहीन’ में उन्हें अहम भूमिका मिली. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

इसके बाद ‘रक्त चरित्र,’ ‘शोर इन द सिटी,’ और तमिल फिल्म ‘धोनी’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अलग-अलग भाषाओं के सिनेमा में काम किया. शुरुआत में उन्हें बहुत बड़े मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने हर भूमिका को गंभीरता से निभाया और धीरे-धीरे अपनी जगह मजबूत करती गईं. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

साल 2015 राधिका के करियर के लिए बेहद खास रहा. ‘बदलापुर’ और ‘हंटरर’ जैसी फिल्मों में उनके काम को पसंद किया गया. इसके बाद ‘मांझी: द माउंटेन मैन’, ‘फोबिया’ और ‘पार्च्ड’ जैसी फिल्मों में शानदार किरदार निभाए. ‘पार्च्ड’ में उनके काम के लिए उन्हें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

राधिका के बेबाक अंदाज को भी लोग काफी पसंद करते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटना के बारे में बताया था. राधिका आप्टे के मुताबिक, एक को-स्टार ने शूटिंग के दौरान उनके पैरों को गुदगुदाना शुरू कर दिया. वह उस अभिनेता को ठीक से जानती भी नहीं थीं. उन्हें यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत उसे थप्पड़ मार दिया. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

राधिका को अपने करियर में कई बड़े सम्मान और नामांकन मिल चुके हैं. ‘पार्च्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के अलावा उन्हें ‘मांझी: द माउंटेन मैन’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘अंधाधुन’ और दूसरी फिल्मों के लिए भी पुरस्कारों में नामांकन मिला. 2017 में ‘मैडली’ के लिए ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

हाल के वर्षों में वह ‘सिस्टर मिडनाइट’ फिल्म, जिसने कान फिल्म फेस्टिवल में जगह बनाई और ‘साली मोहब्बत’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं. (फोटो साभार: Insta/radhikaofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 06, 2026, 19:17 IST



Source link

Previous Post

सोनभद्र. पुलिस और फायर सर्विस टीम ने विस्फोटक गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Next Post

अनगित गलतियां, खराब पासिंग, सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

Next Post
अनगित गलतियां, खराब पासिंग, सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

अनगित गलतियां, खराब पासिंग, सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.