मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने रविवार को फायर सर्विस टीम के साथ रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र स्थित विस्फोटक पदार्थ के गोदाम का निरीक्षण किया।

इस दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थों के भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन प्रबंधों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई।

अधिकारियों ने गोदाम परिसर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। संबंधित कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी नगर ने गोदाम में अग्निशमन मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, सुरक्षा उपकरणों का नियमित रूप से रख-रखाव करने तथा आपात स्थिति में त्वरित बचाव व्यवस्था उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्फोटक पदार्थों के भंडारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

