• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स का खिताब, फाइनल में मेजबानों को हराकर पहली बार बने चैंपियन

Admin by Admin
September 6, 2026
in खेल
0
सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स का खिताब, फाइनल में मेजबानों को हराकर पहली बार बने चैंपियन


Last Updated:September 06, 2026, 17:02 IST

satwiksairaj rankireddy chirag shetty china masters 2026: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने चीन के जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी के खिलाफ 11-21, 21-13, 21-17 से जीत दर्ज की.

सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स का खिताब, फाइनल में मेजबानों को हरायाZoom

सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स का खिताब.

नई दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन की स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है. वर्ल्ड नंबर-5 भारतीय जोड़ी ने चीन मास्टर्स सुपर 750 का खिताब जीतकर. शेनझेन में खेले गए रोमांचक फाइनल में सात्विक-चिराग ने मेजबान चीन के ही जी तिंग और रेन शियांग यू को 11-21, 21-13, 21-17 से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. यह इस भारतीय जोड़ी का बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर डबल्स में 10वीं खिताबी जीत है. वहीं, इस सीजन में सात्विक-चिराग ने दूसरी बार खिताब जीता है.

आखिरकार जीत लिया खिताब
सात्विक-चिराग की जोड़ी इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत का काफी समय से इंतजार था. भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 में उपविजेता रही थी. वहीं, 2024 में इन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. सात्विक-चिराग पिछले महीने नई दिल्ली में हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना तीसरा मेडल जीतने से चूक गए थे और उन्हें क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. यह इस साल उनका दूसरा सुपर 750 खिताब और कुल मिलाकर चौथा खिताब है.

एशियन गेम्स के मौजूदा पुरुष डबल्स चैंपियन इस टूर्नामेंट की 2005 में शुरुआत के बाद से इसे जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. यह सात्विक और चिराग का 2026 में तीसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल था. वे मई में थाईलैंड ओपन में उपविजेता रहे थे और उसी महीने बाद में सिंगापुर ओपन जीता था.

चीन के नाम रहा पहला गेम

जी तिंग और रेन शियांग ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली और भारतीय जोड़ी पर दबाव डाला. सात्विक और चिराग ने वापसी की कोशिश की, लेकिन चीनी खिलाड़ी ब्रेक के समय 11-5 से आगे रहे और खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और पहला गेम 18 मिनट में 21-11 से जीत लिया.

भारतीय जोड़ी की दमदार वापसी

दूसरा गेम भी इसी तरह शुरू हुआ, जिसमें चीन ने शुरुआती 2-0 की बढ़त बना ली, लेकिन भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 3-3 और 6-6 से बराबर कर दिया. इसके बाद सात्विक और चिराग ने खेल पर नियंत्रण बना लिया और ब्रेक के समय 11-7 से आगे रहे. कुछ जबरदस्त स्मैश की मदद से भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त 17-11 तक पहुंचा दी. भारतीय जोड़ी ने चीनी खिलाड़ियों की वापसी की कोशिश को नाकाम करते हुए 21-13 से जीत हासिल की और मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया.

निर्णायक गेम में चीनी खिलाड़ी मजबूती से उतरे और 4-0 की बढ़त बना ली. भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए स्कोर 7-7 से बराबर किया और ब्रेक के समय 11-9 की बढ़त बना ली. इसके बाद वे 9-8 से आगे हुए और आखिरी ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाए रखी. सात्विक और चिराग ने संयम बनाए रखा और लगातार चार प्वाइंट जीतकर 21-17 से जीत हासिल की. ​​इस तरह 70 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में उन्होंने खिताब अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 17:02 IST



Source link

Previous Post

वो टैटू, जिससे मचा अली गोली-जैस्मिन भसीन के ब्रेकअप का शोर, अब गुस्से से लाल-पीली हुईं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब

Next Post

Health Tips: टाइट जींस और लेगिंग की आप भी हैं दीवानी तो जरा रुकिये…, फैशन में बीमारी को दावत, भुगत रही हैं लाखों लड़कियां

Next Post
Health Tips: टाइट जींस और लेगिंग की आप भी हैं दीवानी तो जरा रुकिये…, फैशन में बीमारी को दावत, भुगत रही हैं लाखों लड़कियां

Health Tips: टाइट जींस और लेगिंग की आप भी हैं दीवानी तो जरा रुकिये…, फैशन में बीमारी को दावत, भुगत रही हैं लाखों लड़कियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.