• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

वो टैटू, जिससे मचा अली गोली-जैस्मिन भसीन के ब्रेकअप का शोर, अब गुस्से से लाल-पीली हुईं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
वो टैटू, जिससे मचा अली गोली-जैस्मिन भसीन के ब्रेकअप का शोर, अब गुस्से से लाल-पीली हुईं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब


टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं. जैस्मिन ने हाल ही में अपने पहले टैटू ‘आई एम इनफ’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट को यूजर्स ने उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी से जोड़कर देखा. देखते ही देखते जैस्मिन और अली के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं. अब अभिनेत्री ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.

जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन मीडिया पेजों को जवाब दिया, जिन्होंने उनके टैटू वाले पोस्ट को ब्रेकअप का इशारा बताया था. उन्होंने लिखा, ”मेरी जिंदगी में हर क्रिप्टिक मैसेज मेरे रिलेशनशिप के बारे में नहीं होते. कई बार महिला अपने बारे में भी बात रही होती है.”

जैस्मिन भसीन ने ब्रेकअप रूमर्स पर कहा
जैस्मिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ”हैरानी की बात है कि सिर्फ व्यूज और अटेंशन पाने के लिए कई मीडिया पेज किसी पोस्ट को किस तरह अलग तरह से पेश कर देते हैं. कई बार कपल की तस्वीरों का इस्तेमाल करके ऐसी खबर का माहौल बना दिया जाता है, जिससे ज्यादा लोगों की नजर उस पोस्ट पर जाए. दोस्तों, इस तरह की अटकलों को लेकर ज्यादा परेशान न हों.”

कहां से शुरू हुई अफवाहें
दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत जैस्मिन के उस पोस्ट से हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने पहले टैटू की कहानी बताई थी. उनके टैटू पर ‘आई एम इनफ’ लिखा है. इसका मतलब है कि वह खुद अपने लिए काफी हैं. जैस्मिन ने कहा था, ”लंबे समय तक मैं खुद को दूसरों की पसंद और उम्मीदों के हिसाब से ढालने की कोशिश करती रही. मुझे लगता था कि प्यार, अपनाए जाने और किसी की जिंदगी में अपनी जगह बनाने के लिए मुझे खुद में बदलाव करना जरूरी है.”

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेफिक्र, खुशमिजाज, पॉजिटिव
इस कोशिश में मैंने धीरे-धीरे खुद को ही खो दिया. मैं उस लड़की से दूर होती चली गई, जिसे मैं पहले जानती थी. मैं कभी बेफिक्र, खुशमिजाज, पॉजिटिव और सुलझी हुई लड़की थी, लेकिन दूसरों के लिए ‘परफेक्ट’ या ‘काफी’ बनने की कोशिश में मैं अपनी असली पहचान भूल गईं.”

टैटू ‘आई एम इनफ’
जैस्मिन ने बताया, ”एक हीलिंग सेशन के दौरान मुझे अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा एहसास हुआ. मुझे समझ आया कि किसी दूसरे इंसान की दुनिया में फिट होने के लिए खुद को छोटा करने की जरूरत नहीं है. मुझे खुद को बदलकर किसी के अपनाए जाने की जरूरत नहीं है. इसी सोच को मैंने अपने पहले टैटू ‘आई एम इनफ’ के जरिए हमेशा के लिए अपने साथ रखने का फैसला किया.”

टैटू से बात कहां से कहां चली
इस टैटू से जुड़े पोस्ट का सोशल मीडिया यूजर्स ने मतलब कुछ और निकाला. कई लोगों को लगा कि जैस्मिन शायद अपने और अली गोनी के रिश्ते को लेकर इशारा कर रही हैं. इसी के बाद जैस्मिन और अली गोनी के ब्रेकअप की खबरें फैलने लगीं.



Source link

Post Views: 1
Previous Post

सोनभद्र. गाजे-बाजे के साथ निकली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा, अमृत सरोवर में हुआ विसर्जन

Next Post

सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स का खिताब, फाइनल में मेजबानों को हराकर पहली बार बने चैंपियन

Next Post
सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स का खिताब, फाइनल में मेजबानों को हराकर पहली बार बने चैंपियन

सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स का खिताब, फाइनल में मेजबानों को हराकर पहली बार बने चैंपियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.