• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सपा नेता की बिना इजाजत निकली रैली से हाईवे जाम, एंबुलेंस फंसी; दौड़ी पहुंची कई थानों की पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सपा नेता की बिना इजाजत निकली रैली से हाईवे जाम, एंबुलेंस फंसी; दौड़ी पहुंची कई थानों की पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News


सपा नेता साधु यादव की रैली रविवार को गोरखपुर के पीपीगंज के भरवल से शुरू हुई। रैली शुरू होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इजाजत नहीं होने की बात कहते हुए इसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि कार्यकर्ताओं की भीड़ के सामने पुलिस को पीछे हटना पड़ा। रैली पीपीगंज होते हुए जंगल कौड़िया की ओर बढ़ गई। 

सपा नेता की बिना इजाजत निकली रैली से हाईवे जाम, एंबुलेंस फंसी; दौड़ी पहुंची कई थानों की पुलिस

सपा नेता की बिना इजाजत निकली रैली से हाईवे जाम, एंबुलेंस फंसी; दौड़ी पहुंची कई थानों की पुलिस

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता साधु यादव की रविवार को निकली प्रस्तावित रैली से गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर रैली में शामिल वाहनों और समर्थकों की भीड़ से हाईवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

सपा नेता साधु यादव की रैली रविवार को पीपीगंज के भरवल से शुरू हुई। रैली शुरू होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुमति नहीं होने की बात कहते हुए इसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि कार्यकर्ताओं की भीड़ के सामने पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद रैली पीपीगंज होते हुए जंगल कौड़िया की ओर बढ़ गई। इसमें करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर, सैकड़ों बाइक और दर्जनों कार शामिल थीं। रैली के जंगल कौड़िया पहुंचने पर वाहनों की संख्या बढ़ती गई और हाईवे की एक लेन पर वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखते टोल प्लाजा के आसपास यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।

सूचना मिलने पर पीपीगंज, कैंपियरगंज, चिलुआताल समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के मुताबिक रैली के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। यातायात बहाल कराने के दौरान पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इसके बाद वाहनों को आगे बढ़ाया जा सका।

पैदल रैली निकालने की मांग पर अड़े

पुलिस कार्रवाई से नाराज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंता यादव, सपा नेता सुरेंद्र यादव और साधु यादव ने विरोध जताया। वे पैदल रैली निकालने की मांग पर अड़े रहे। इसको लेकर पुलिस और समर्थकों के बीच काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। कैंपियरगंज के एसडीएम आलोक रंजन सिंह ने बताया कि रैली के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।

जाम में फंसे लोग रहे परेशान

बिना इजाजत निकाली गई रैली की वजह से लगे जाम में फंस गए लोग देर तक परेशान होते रहे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि करें तो क्या करें। कई लोगों ने पीछे घूम जाने की कोशिश की लेकिन पीछे भी एक के पीछे एक इतनी गाड़ियां लग गई थीं कि कोई कहीं निकल पा रहा था। अंत में पुलिस ने जब जाम खुलवाने का प्रयास किया तब ही लोग इससे बाहर निकल पाए। इस दौरान कई लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।



Source link

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जीसीटी ग्रैंड फिनाले: प्रज्ञाननंदा फाइनल में, अब 2 लाख डॉलर की बाजी! कारुआना से खिताबी टक्कर

Next Post

‘हनुमान अंश’ पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, धर्म की राजनीति का लगाया आरोप

Next Post
‘हनुमान अंश’ पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, धर्म की राजनीति का लगाया आरोप

‘हनुमान अंश’ पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, धर्म की राजनीति का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement