• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जीसीटी ग्रैंड फिनाले: प्रज्ञाननंदा फाइनल में, अब 2 लाख डॉलर की बाजी! कारुआना से खिताबी टक्कर

Admin by Admin
September 6, 2026
in खेल
0
जीसीटी ग्रैंड फिनाले: प्रज्ञाननंदा फाइनल में, अब 2 लाख डॉलर की बाजी! कारुआना से खिताबी टक्कर


Last Updated:August 25, 2026, 13:56 IST

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराकर ग्रैंड शतरंज टूर (GCT) के अंतिम चरण के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली. फाइनल में उनका सामना मौजूदा चैंपियन और खिताब के प्रबल दावेदार फैबियानो कारुआना से होगा। विजेता को 2 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जबकि उपविजेता को 1.25 लाख डॉलर मिलेंगे.

प्रज्ञाननंदा फाइनल में, अब 2 लाख डॉलर की बाजी! कारुआना से खिताबी टक्करZoom

सेंट लुई (अमेरिका): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर 19-9 की शानदार जीत हासिल करके आसानी से ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बनाई. प्रज्ञाननंदा का फाइनल में मुकाबला खिताब के प्रबल दावेदार और मौजूदा चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा.

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा क्लासिकल गेम जीतने के बाद अंतिम दिन से पहले छह अंकों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी. उन्होंने लगातार दो रैपिड मुकाबलों में कीमर को हराकर 17-3 की अजेय बढ़त हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी, इसके बाद ब्लिट्ज के पहले गेम में एक और जीत ने उनके अंकों की संख्या 19 तक पहुंचा दी.

कीमर ने आखिरी तीन ब्लिट्ज गेम जीतकर वापसी की, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ. कारुआना ने ब्लिट्ज गेम में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 18-9 से जीत हासिल की, उन्होंने मौकों का पूरा फायदा उठाया और अमेरिका के अपने हमवतन खिलाड़ी वेस्ली सो को हराया.

जीसीटी के फाइनल की कुल पुरस्कार राशि 450,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें से 200,000 अमेरिकी डॉलर विजेता को मिलेंगे. फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को125,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे.

तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्ले-ऑफ में कीमर का मुकाबला वेस्ली सो से होगा. यहां शीर्ष पर रहने वाले तीन खिलाड़ी अगले साल होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 25, 2026, 13:56 IST



Source link

Previous Post

बला की खूबसूरत हैं सिद्धार्थ निगम की गर्लफ्रेंड रिया ठक्कर, जानिए कौन हैं ये हसीना, जिसने चुराया एक्टर का दिल

Next Post

सपा नेता की बिना इजाजत निकली रैली से हाईवे जाम, एंबुलेंस फंसी; दौड़ी पहुंची कई थानों की पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
सपा नेता की बिना इजाजत निकली रैली से हाईवे जाम, एंबुलेंस फंसी; दौड़ी पहुंची कई थानों की पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

सपा नेता की बिना इजाजत निकली रैली से हाईवे जाम, एंबुलेंस फंसी; दौड़ी पहुंची कई थानों की पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.