Last Updated:
‘अलादीन’ फेम एक्टर सिद्धार्थ निगम ने फाइनली अपनी पर्सनल लाइफ से पर्दा उठा दिया है . एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक फोटोज शेयर कर अपने 2 साल पुराने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है . तस्वीरें सामने आते ही फैंस इस हसीना की खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं और दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं . जानिए आखिर कौन है सिद्धार्थ का दिल चुराने वाली यह हसीना और कैसे शुरू हुई इनकी सीक्रेट लव स्टोरी .
टीवी और फिल्मों के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ निगम ने फाइनली अपनी लव लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है . एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड रिया ठक्कर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है . ऐसे में उनके फैंस ये जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, कि आखिर कौन है उनकी लेडी लव.चलिए जानते हैं.
सिद्धार्थ निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड रिया ठक्कर के साथ नजर आ रहे हैं . इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फ्रेंड्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं .
रिया ठक्कर एक प्रोफेशनल फैशन मॉडल हैं और दोनों पिछले दो सालों यानी साल 2024 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं . इतने लंबे समय तक दोनों ने अपने इस रिश्ते को बिल्कुल सीक्रेट रखा और मीडिया की नजरों से दूर रखा .
Add News18 as
Preferred Source on Google
अपनी पोस्ट में सिद्धार्थ ने एक लंबा और इमोशनल नोट लिखा है . उन्होंने लिखा कि दो अजनबी, दो अलग जिंदगियां और एक ऐसी अनप्लांड मुलाकात, जिसने हमारी लाइफ को एक खूबसूरत मोड़ दे दिया .
एक्टर ने बताया कि उनके बीच कोई स्क्रिप्ट या प्लानिंग नहीं थी . आम दिनों की बातचीत, हंसी-मजाक और साथ बिताए पलों के बीच उनका यह रिश्ता धीरे-धीरे गहरा होता चला गया .रिश्ते को सीक्रेट रखने की वजह बताते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक अटेंशन से बचाकर रखना चाहते थे . इसलिए लंबे समय तक उन्होंने इस खूबसूरत पल को सिर्फ अपने तक ही सीमित रखा .
बता दें कि एस समय पर सिद्धार्थ निगम का नाम उनकी को-स्टार अवनीत कौर के साथ भी खूब जोड़ा गया था . फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते थे और उन्हें सिडनीत नाम दिया था, लेकिन सिद्धार्थ ने हमेशा अवनीत को अपना सिर्फ अच्छा दोस्त बताया था .
सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म धूम 3 से की थी . इसके बाद उन्होंने अलादीन और चक्रवर्ती अशोक सम्राट जैसे सुपरहिट टीवी शोज से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई .हाल ही में वो सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान में भी नजर आए थे . अब रिया ठक्कर संग अपने ऑफिशियल रिलेशनशिप के ऐलान के बाद फैंस उनकी इस नई शुरुआत से बेहद खुश नजर आ रहे हैं .

