Jalaun News: जालौन में दबंगई का वीडियो वायरल
जालौन में रेस्टोरेंट के बाहर दबंगई का वीडियो वायरल. बापूसाब मोहल्ले में पीएनबी बैंक के पास सैंडविच बार के बाहर दो गुट भिड़े. वायरल वीडियो में कई युवक एक युवक को बेरहमी से पीटते दिखे. युवक को उठाकर जमीन पर पटकते नजर आए हमलावर. मारपीट करते हुए युवक को कई मीटर तक घसीटकर ले गए. घटना के दौरान मौके पर मचा हंगामा. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी. मारपीट की वजह और आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं. जालौन के जालौन कोतवाली क्षेत्र की घटना.
पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्री में चोरी
मेरठ-बसपा सरकार में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में “कथित” डाका. पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज किया. याकूब कुरैशी का आरोप. 15 से 20 लोगों ने गार्डो को बंधक बनाकर लूटा. बदमाशों पर लाखों का सामान लूटने का आरोप. 2019 से बंद पड़ी है याकूब की मीट फैक्ट्री. पहले भी चोरी की वारदातें हुई. घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही जांच. याकूब के आरोप और CCTV फुटेज में फर्क. फैक्ट्री से सामान निकलवाने की साजिश पर भी चल रही जांच. थाना लोहिया नगर क्षेत्र के अलीपुर में अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड का मामला.
Sambhal News: संभल में ट्रक-टैंपो की भिड़ंत, चार लोगों की मौत
संभल जिले में ट्रक और टैंपो की भीषण भिड़ंत. टैंपो सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत. पांच घायल. बहजोई थाना क्षेत्र में एन एच की घटना.
Sonbhadra News: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, चार मजदूरों की मौत
सोनभद्र के बड़गवां गांव में पसरा मातम, मिर्जापुर जिले के अहरौरा खदान हादसे में 4 मजदूरों की मौत. मिर्जापुर हादसे के सभी चारों मजदूर सोनभद्र जिले के रहने वाले थे. रक्षाबंधन पर घर लौटे थे चारों मजदूर, करीब एक सप्ताह पहले काम पर लौटे थे. हादसे में दुर्योधन विश्वकर्मा, अशोक गोंड, राकेश गोंड और लाल बहादुर की गई जान. हादसे की खबर मिलते ही चार परिवारों में मचा कोहराम, परिजन घटनास्थल के लिए रवाना. दुर्योधन के परिवार में पत्नी समेत दो बेटे और एक बेटी, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया.
Baghpat News: बागपत में ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर
बागपत जिले में ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर. बस सवार 5 यात्री हुए मामूली चोटिल. घायल को जिला अस्पताल में करवाया गया भर्ती. बस से टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा. शहर कोतवाली क्षेत्र में वंदना चौक के निकट देर रात हुआ हादसा.
Bahraich News: बहराइच में पकड़ाया तेंदुआ
बहराइच जिले में तेंदुआ पिजड़े में हुआ कैद. ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने इलाके में लगाया था पिजड़ा. पिछले कई महीनों में कई मवेशियों का शिकार कर चुका है खूंखार तेंदुआ. नानपारा रेंज के नेवादा पूरे कस्वाती गाँव का मामला.
Mau News: विद्युत पोल से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के पुरा घाट पुल पर मोटरसाइकिल विद्युत खंबे से टकराई दो युवकों की मौत. ग्रामीणों ने किया चक्का जाम सड़क पर डिवाइडर बनवाने की मांग को लेकर किया जाम. सड़क पर लगे विद्युत खंबे में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत. मौके पर पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी.
Agra News: आगरा में सबस्टेशन मास्टर ने दी खुदकुशी करने की धमकी
आगरा के किरावली क्षेत्र के विद्युत कार्यालय में सबस्टेशन मास्टर पेट्रोल से भरी बोतल लेकर कमरे के कैद हो गया और खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा, जिसके बाद विद्युत कार्यालय में अफरा तफरी मच गई. बता दें कि विद्युत कार्यालय में तैनात सबस्टेशन मास्टर पर स्टाफ ने कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनका तबादला दूसरी जगह कर दिया गया. जिसकी जानकारी सबस्टेशन मास्टर को हुई तो वह पेट्रोल लेकर एक कमरे में कैद हो गए और आत्मदाह की चेतावनी देने लगे. उन्होंने भी अपने स्टाफ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और तबादला निरस्त करने की मांग की. सूचना पर संबधित अधिकारियों सहित पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और समझा बुझाकर उन्हें कमरे से बाहर निकाला.
Lucknow News: गोरखपुर जा ही डबल डेकर बस में लगी भीषण आग
गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल-डेकर बस में शहीद पथ पर आग लग गई. बताया जा रहा है कि चलती बस के टायर में आग लगने से यह हादसा हुआ. लखनऊ के साउथ ADCP वसंत कुमार ने बताया, “6 सितंबर को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन को 112 इमरजेंसी सर्विस से सूचना मिली कि गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल-डेकर बस में शहीद पथ (मेदांता अस्पताल के सामने) पर टायर फटने के कारण आग लग गई है. पुलिसकर्मी, ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. आग बुझा दी गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. किसी की जान नहीं गई. बस को तुरंत वहां से हटाया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। इस मामले में आगे ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी.”
Bareilly News: बरेली में मांझा बनाने वाले गिरफ्तार
बरेली पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस की मदद से जानलेवा मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 9 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो जानलेवा मांझा तैयार करवा रहे थे. गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद नवाब, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद यासीन शामिल हैं. ये सभी चाइनीज मांझे की आड़ में जानलेवा मांझा तैयार कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी 9 लोग मांझा सप्लायर हैं. ये लोग कांच, शीशा और खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल कर मांझा तैयार करवा रहे थे. पुलिस ने बड़ी मात्रा में जानलेवा मांझा, शीशा, कांच पाउडर और केमिकल बरामद किया है. यह कामयाबी लोकल इंटेलिजेंस और थाना किला पुलिस के संयुक्त अभियान से मिली है.
Bareilly News: बरेली में तस्कर खान ब्रदर्स पर एक्शन
बरेली में पुलिस और ANTF की टीम ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर खान ब्रदर्स के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है और इस ऑपरेशन खान ब्रदर्स में बरेली में पुलिस और एएनटीएफ यूनिट को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जिसमें बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर जब्बार खान को गिरफ्तार किया है. जबकि उसका दूसरा भाई सत्तार खान पीछा कर रही जांच टीमों को चकमा देकर फरार हो गया. दोनों भाई देहरादून हेरोइन की भारी भरकम खेप लेकर जा रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार जब्बार खान के पास से पास से एक किलो 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है. फिलहाल सत्तार खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम में लगातार जांच पड़ताल में लगी हुई है.
Bahraich Flood: बहराइच की घाघरा नदी में बढ़ा वाटर लेवल
बहराइच जिले में घाघरा नदी का बढ़ा जलस्तर. महसी तहसील के गांव बाढ़ के पानी से घिरे. बाढ़ के पानी में नाव बनी लोगों का सहारा. नेपाल में बरसात की वजह से घाघरा नदी का बढ़ रहा है जलस्तर. बाढ़ की वजह से अलर्ट पर है तहसील प्रशासन.
Unnao News: उन्नाव में मारपीट के बीच बच्ची की मौत
उन्नाव जिले में जमीन के विवाद में सगे भाइयों में मारपीट, बच्ची की मौत. जमीन के विवाद में दो सगे भाईयो में हुई मारपीट. मारपीट के दौरान 8 साल की मासूम के सिर पर लगा डंडा. मासूम को गंभीर हालत में भेजा गया सीएचसी. गंभीर हालात में सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर. जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव की घटना.
Meerut News: मेरठ में पुलिस-बदमाश के बीच एनकाउंटर
मेरठ जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़. पुलिस की गोली लगने से 5000 का इनामी दानिश घायल. यूपी और मध्य प्रदेश में 18 से ज्यादा मुकदमा दर्ज. चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद. थाना रेलवे रोड क्षेत्र के जमानिया बाग के पास मुठभेड़.

