• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Jaipur News: थाइलैंड में जीता था ब्रॉन्ज, अब किर्गिस्तान में गोल्ड पर नजर, भारत के लिए उतरेंगे स्ट्रेंथ लिफ्टर पवन

Admin by Admin
September 6, 2026
in खेल
0
Jaipur News: थाइलैंड में जीता था ब्रॉन्ज, अब किर्गिस्तान में गोल्ड पर नजर, भारत के लिए उतरेंगे स्ट्रेंथ लिफ्टर पवन


Last Updated:September 06, 2026, 08:13 IST

Jaipur Strength Lifter Pawan Kumawat Success Story: राजस्थान के पवन कुमावत की मेहनत एक बार फिर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले गई है. जयपुर के लालचन्दपुरा निवासी पवन किर्गिस्तान में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. सीनियर वर्ग के 68 किलो भार वर्ग के लिए उनका चयन सिक्किम में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हुआ. पवन 7 सितंबर को दिल्ली से भारतीय टीम के साथ रवाना होंगे. कोच और मार्गदर्शक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ की देखरेख में उनकी तैयारी चल रही है. पवन इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीत चुके हैं. जुलाई 2025 में थाइलैंड में उन्होंने 125 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. अब किर्गिस्तान में वह अपने प्रदर्शन को और बेहतर कर गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे.

जयपुर के लालचन्दपुरा निवासी स्ट्रेंथ लिफ्टर पवन कुमावत एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. 8 से 12 सितंबर तक किर्गिस्तान में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पवन भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव चन्द्रेश सोनी ने बताया कि पवन लंबे समय से वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि पवन कुमावत 7 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारतीय टीम के साथ किर्गिस्तान के लिए रवाना होंगे. उन्हें सीनियर वर्ग के 68 किलो भार वर्ग में भारतीय टीम में जगह मिली है. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हाल ही में सिक्किम में आयोजित सीनियर स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान हुए ट्रायल के आधार पर किया गया.

पवन कुमावत ने सिक्किम में आयोजित चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. किर्गिस्तान में आयोजित पवन के लिए यह चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं, बल्कि पिछले वर्षों की मेहनत और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का बड़ा अवसर है. इससे पहले भी वह भारत के लिए कई मेडल जीत चुके हैं. अब किर्गिस्तान की धरती पर उनका लक्ष्य अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पवन कुमावत अपनी तैयारी कोच एवं मार्गदर्शक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ की देखरेख में की है. ट्रेनिंग के दौरान पवन ने तकनीक और ताकत के दबाव को ध्यान में रखते हुए उनकी तैयारी कराई जा रही है. पवन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और वह पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर तिरंगे की शान बढ़ाने की कोशिश करेंगे.

पवन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की बात करें तो जुलाई 2025 में उन्होंने थाइलैंड में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. 16 से 19 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पवन ने 76 किलो कैटेगरी की इनक्लाइन बेंच प्रेस स्पर्धा में 125 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया था.

थाइलैंड में पदक जीतने के बाद पवन के आत्मविश्वास को नई मजबूती मिली. लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पवन अब किर्गिस्तान में होने वाली चैंपियनशिप को अपने करियर की एक और बड़ी चुनौती के रूप में देख रहे हैं. उनके प्रदर्शन पर राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर के स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रेमियों की नजर रहेगी.

First Published :

September 06, 2026, 08:13 IST



Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘वो सीता है?’, निरहुआ के मंथरा वाले कमेंट पर भड़की रानी चटर्जी, दिनेश लाल की लगाई क्लास, बोलीं- राम मत बनो शकुनि

Next Post

यूपी की सियासत में मस्जिद की एंट्री, बुलडोजर एक्शन पर बौखलाया विपक्ष, खामियाजा भुगतने की दे रहे धमकी

Next Post
यूपी की सियासत में मस्जिद की एंट्री, बुलडोजर एक्शन पर बौखलाया विपक्ष, खामियाजा भुगतने की दे रहे धमकी

यूपी की सियासत में मस्जिद की एंट्री, बुलडोजर एक्शन पर बौखलाया विपक्ष, खामियाजा भुगतने की दे रहे धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement