• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘वो सीता है?’, निरहुआ के मंथरा वाले कमेंट पर भड़की रानी चटर्जी, दिनेश लाल की लगाई क्लास, बोलीं- राम मत बनो शकुनि

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
‘वो सीता है?’, निरहुआ के मंथरा वाले कमेंट पर भड़की रानी चटर्जी, दिनेश लाल की लगाई क्लास, बोलीं- राम मत बनो शकुनि


Last Updated:September 06, 2026, 09:39 IST

Bhojpuri Bawaal Grand Finale Drama : भोजपुरी बवाल के ग्रैंड फिनाले में दिनेश लाल यादव निरहुआ के मंथरा वाले कमेंट पर रानी चटर्जी का गुस्सा फूट पड़ा है . जिसके बाद रानी ने निरहुआ पर तीखा पलटवार किया और उन्हें शकुनी मामा तक कह डाला . जानिए क्या है मामला. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

निरहुआ के मंथरा वाले कमेंट पर भड़की रानी चटर्जी, बोलीं- 'राम मत बनो शकुनि'Zoom

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ अब अपने फिनाले पड़ाव पर पहुंच चुका है. 6 सितंबर 2026 को इस शो का ग्रैंड फिनाले दिखाया जा रहा है . शो भले ही खत्म हो रहा हो, लेकिन इसके मंच से शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह भड़क चुका है . ग्रैंड फिनाले एपिसोड के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ और रानी चटर्जी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है .

निरहुआ ने शो में रानी चटर्जी को मंथरा कह दिया था, जिसके बाद रानी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर निरहुआ को करारा जवाब दिया है .

मंथरा कमेंट पर रानी का पलटवार

ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जब रानी चटर्जी नजर नहीं आईं, तो निरहुआ ने स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए मजाकिया अंदाज में काजल राघवानी से कह दिया कि असली मंथरा तो रानी जी ही हैं जो लड़ाई लगवाकर गायब हो गईं . इस बात से भड़की रानी ने अपनी कार से एक वीडियो जारी कर निरहुआ पर सीधा तंज कसा . रानी ने कहा कि अगर दिनेश जी खुद को राम समझते हैं और उनके साथ बैठी हीरोइनें सीता स्वरूप हैं, तो फिर वो खुशी से मंथरा बनने को तैयार हैं . उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शो के अंदर सब एक दूसरे को गालियां देते हैं और बाहर आकर सोफिस्टिकेटेड बनने का नाटक करते हैं .

View this post on Instagram





Source link

Previous Post

यूपी में बाढ़ से आफत! 12 और गांव चपेट में, 5 तहसीलें-4 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Jaipur News: थाइलैंड में जीता था ब्रॉन्ज, अब किर्गिस्तान में गोल्ड पर नजर, भारत के लिए उतरेंगे स्ट्रेंथ लिफ्टर पवन

Next Post
Jaipur News: थाइलैंड में जीता था ब्रॉन्ज, अब किर्गिस्तान में गोल्ड पर नजर, भारत के लिए उतरेंगे स्ट्रेंथ लिफ्टर पवन

Jaipur News: थाइलैंड में जीता था ब्रॉन्ज, अब किर्गिस्तान में गोल्ड पर नजर, भारत के लिए उतरेंगे स्ट्रेंथ लिफ्टर पवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.