• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डीएम के आदेश पर निजी अस्पतालों में महिला एवं बच्ची की मृत्यु के प्रकरणों की जांच तेज

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— दो सदस्यीय जांच टीम गठित, मौके पर पहुंचकर जांच शुरू, अभिलेख किए गए सील एवं चिकित्सक का बयान दर्ज


Sonbhadra। निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान एक महिला एवं एक बच्ची की मृत्यु तथा परिजनों द्वारा उपचार में लापरवाही के लगाए गए आरोपों से संबंधित प्रकाशित समाचारों का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संज्ञान लेते हुए दोनों प्रकरणों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है।

जांच टीम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है। टीम को दोनों प्रकरणों की जांच कर दो दिवस के भीतर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने घोरावल स्थित नेशनल हॉस्पिटल, धर्मशाला रोड पहुंचकर बच्ची की मृत्यु से संबंधित प्रकरण की मौके पर जांच शुरू की।

अधिकारियों द्वारा अस्पताल में उपलब्ध उपचार संबंधी अभिलेखों एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। आवश्यक अभिलेखों को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत रिकॉर्ड रूम को सील करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।

जांच के दौरान अस्पताल में उपस्थित संबंधित चिकित्सक का बयान दर्ज किया गया। उपचार से संबंधित अभिलेखों, दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

महिला की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में भी उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर जांच की कार्यवाही की जा रही है। दोनों प्रकरणों में जांच निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

जांच कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत निर्धारित अवधि में स्पष्ट जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।

Previous Post

US Open: ज्वेरेव ने 5 सेट में बचाई लाज, 40वें जन्मदिन पर मोनफिल्स ने रचा इतिहास

Next Post

crusher plant Accident | Mirzapur crusher plant

Next Post
crusher plant Accident | Mirzapur crusher plant

crusher plant Accident | Mirzapur crusher plant

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.