• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: सिंधू और आयुष जीते, लक्ष्य बाहर, सात्विक-चिराग को वाकओवर, Other-sports Hindi News

Admin by Admin
September 5, 2026
in खेल
0
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: सिंधू और आयुष जीते, लक्ष्य बाहर, सात्विक-चिराग को वाकओवर, Other-sports Hindi News


बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 में पीवी सिंधू और आयुष को जीत मिली और वे आगे के दौर में पहुंचे, जबकि लक्ष्य सेन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, सात्विक-चिराग की जोड़ी को वाकओवर मिल गया। 

भारत के लक्ष्य सेन बुधवार को नई दिल्ली में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल के दूसरे दौर में अमेरिका के गैरेट टैन के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और उभरते हुए स्टार खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य मेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पूर्व विश्व जूनियर नंबर एक टैन की तेज गति, आक्रामक खेल और चकमा देने की रणनीति का सामना नहीं कर सके और 21-19, 19-21, 17-21 से हार गए।

हार से निराश लक्ष्य ने कहा, ”यह बहुत कड़ा मुकाबला था। मेरे अंदर जितनी ऊर्जा थी, मैंने सब झोंक दी। तीसरे गेम में मैं शारीरिक रूप से भी थक चुका था। मैं उन्हें काफी श्रेय दूंगा, उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, मैं थोड़ा निराश हूं। मैंने अंत तक अपना सब कुछ दिया, लेकिन वह पर्याप्त नहीं था। आज वह मेरे से बेहतर खिलाड़ी साबित हुआ। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए शायद इसका दर्द ज्यादा होगा, लेकिन आगे कुछ बड़े टूर्नामेंट आने वाले हैं और अब मैं उनकी तैयारी करूंगा।”

विश्व चैंपियनशिप में छठा पदक जीतने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने की कोशिश में लगी सिंधू ने कनाडा की वेन यू झांग को 21-16, 21-17 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। वर्ष 2019 की विश्व चैंपियन और नौवीं वरीय सिंधू का अगला मुकाबला चीन की तीसरी वरीय वांग झी यी से होगा।

आयुष शेट्टी ने श्रीलंका के डुमिंदु अबेयविक्रमा को 21-8, 21-10 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई जहां उनका सामना इंडोनेशिया के मजबूत खिलाड़ी अल्वी फरहान से होगा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की पुरुष युगल जोड़ी भी वॉकओवर मिलने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी और दूसरे दौर में उसका सामना स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डुन और एडम प्रिंगल से होना था।

हालांकि, बुधवार को ही मिश्रित युगल मुकाबले के दौरान डुन के दाहिने टखने में चोट लगने के बाद स्कॉटलैंड की जोड़ी ने अंतिम समय में नाम वापस ले लिया। डुन और उनकी जोड़ीदार जूली मैकफर्सन मिश्रित युगल में पक्कापोन तीरारात्साकुल और सप्सिरी तेरातनाचाई के खिलाफ 8-18 से पीछे थे तभी डुन को चोट लगी।

ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ने भी मकाऊ के लियोंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहीं युवा उन्नति हुड्डा को महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पहला गेम जीतने के बावजूद कनाडा की 12वीं वरीय मिशेल ली के खिलाफ 21-11, 9-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा।

मेंस डबल्स में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी को भी राउंड ऑफ 32 के एक अन्य मुकाबले में कांग मिन ह्युक और की डोंग जू की कोरिया की जोड़ी के खिलाफ 17-21, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

लक्ष्य को टैन की तेज गति और आक्रामक खेल से परेशानी हुई। अमेरिकी खिलाड़ी ने स्मैश का प्रभावी इस्तेमाल किया और बार-बार भारतीय खिलाड़ी के बैकहैंड वाले पिछले कोने को निशाना बनाया। उन्होंने जंप स्मैश और चकमा देने वाले शॉट् से भी लक्ष्य को परेशान किया। टैन ने पहले गेम में 4-1 की बढ़त बना ली लेकिन मुकाबला जल्द ही कड़ा हो गया और स्कोर 5-5 से 18-18 तक पहुंच गया। इसके बाद लक्ष्य ने बढ़त हासिल की और पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में टैन ने अपने आक्रमण को और तेज किया तथा रैलियों पर दबदबा बनाया। उन्होंने 4-0 की बढ़त बनाई और पूरे गेम में नियंत्रण बनाए रखा। लक्ष्य ने वापसी की कोशिश करते हुए स्कोर 15-20 तक पहुंचाया और चार गेम प्वाइंट बचाए लेकिन टैन ने आखिरकार गेम जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में टैन ने शुरुआत से ही नियंत्रण बना लिया और 12-4 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि सेन ने फिर जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 15-17 कर दिया। टैन का 17वां अंक एक लंबी और रोमांचक रैली के बाद आया जिसमें वह आगे की ओर गिर गए और उन्हें मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा। टैन ने इसके बाद जंप स्मैश लगाकर स्कोर 18-16 कर दिया।

इसके बाद लक्ष्य की सर्विस लंबी चली गई और टैन ने क्रॉस-कोर्ट स्मैश लगाकर चार मैच प्वाइंट हासिल कर लिए। लक्ष्य ने कुछ अच्छे स्मैश लगाकर खुद को मैच बनाए रखा लेकिन अगली रैली के दौरान फिसल गए। टैन ने मौके का फायदा उठाते हुए शटल को कोर्ट में गिरा दिया और यादगार जीत दर्ज की।

लक्ष्य ने मीडिया से बात करने से पहले अपने चोटिल पैर को आराम देने के लिए कुछ समय लिया उन्होंने कहा, ”काफी डाइव लगानी पड़ी और मेरे पैर में खिंचाव भी आ गया। मुकाबला काफी मुश्किल था।” लक्ष्य ने कहा, ”वह काफी हावी रहा। मैं ज्यादातर समय बचाव करते हुए खेल रहा था। मेरे पास मौके थे, लेकिन वह अंक हासिल कर रहा था। कई बार मैं दबाव में खेल रहा था।”

डेनमार्क के रासमुस गेम्के ने भी बड़ा उलटफेर करते हुए ऑल इंग्लैंड चैंपियन और विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के लिन चुन-यी को 13-21, 21-17, 21-11 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

70s की वो फिल्म, जिसमें एक ही शख्स ने संभालीं 4 बड़ी जिम्मेदारियां, हुई फ्लॉप पर IMDb पर है धांसू रेटिंग

Next Post

Janmashtami: बारिश के बीच भक्तों का सैलाब, मथुरा में भक्ति का सागर, वृंदावन में भी जोश हाई, ऐसे मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

Next Post
Janmashtami: बारिश के बीच भक्तों का सैलाब, मथुरा में भक्ति का सागर, वृंदावन में भी जोश हाई, ऐसे मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

Janmashtami: बारिश के बीच भक्तों का सैलाब, मथुरा में भक्ति का सागर, वृंदावन में भी जोश हाई, ऐसे मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement