• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हिंदूवारी गांव की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, आवागमन दुश्वार, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

Jitendra by Jitendra
September 4, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत हिंदूवारी में राजमार्ग से गांव के अंदर पोखर के आगे तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

हिंदूवारी तिराहा वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र की ओर जाने वाले वाहनों के कारण क्षेत्र के व्यस्ततम स्थानों में शामिल है।

स्थानीय दुकानदार कमलेश सिंह ने बताया कि सड़क पर गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात के समय पैदल आने-जाने वालों को भी काफी दिक्कत होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार महीने पहले ही इस मार्ग की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण सड़क दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधि संदीप ने फोन पर बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से राजमार्ग से गांव की तरफ करीब 500 मीटर तक सड़क पर लेपन का कार्य लगभग चार माह पूर्व कराया गया था। मार्ग खराब होने की जानकारी संबंधित विभाग को मौखिक रूप से दी गई है।

ग्रामीण नागेंद्र सिंह, आरपी सिंह, रामेश्वर, गोविंद यादव, भूपेंद्र और लालव्रत सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।

Previous Post

जन्म से पहले भगवान श्रीकृष्ण को खीरे में क्यों रखा जाता है? जन्माष्टमी से जुड़ी रोचक परंपरा, देखें तस्वीरें

Next Post

सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.